धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, कारोबार में होगा मुनाफा, सेहत का रखें ध्यान
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 4 april 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि पर भी चंद्रमा के इस गोचर का असर पड़ेगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों के पारिवारिक रिश्तों में बदलाव आएगा. आज के दिन और भी कई ज्योतिषीय संयोग बन रहे हैं, जिसका फायदा आपको अपने कारोबार में मिलेगा. आज आपका कारोबार बढ़ सकता है, साथ ही आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है.
Aaj ka dhanu Rashifal
4 अप्रैल 2026 के दिन चंद्रमा गोचर करने वाले हैं. आज चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे जिससे पारिवारिक संबंधों को लेकर सभी राशि के जातकों के जीवन में बदलाव सामने आएंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि पर भी चंद्रमा के इस गोचर का असर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के पारिवारिक रिश्तों में बदलाव आएगा.
आज के दिन और भी कई ज्योतिषीय संयोग बन रहे हैं, जिसका फायदा आपको अपने कारोबार में मिलेगा. आज आपका कारोबार बढ़ सकता है, साथ ही आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं की धनु राशि के जातकों को आज के दिन कई चीजों पर नियंत्रण भी रखने की जरूरत है.
जमीन जायदाद से जुड़े खर्चों में आएगी बढ़ोत्तरी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आपका कोई जमीनी विवाद लंबे समय से चल रहा है, या जमीन जायदाद का कोई काम आप करवाना चाह रहे हैं तो उससे जुड़े खर्चे में आज बढ़ोतरी आ सकती है. आज के दिन आपको उन खर्चों को काफी नियंत्रित करने की जरूरत है. इसके साथ ही घर से जुड़े सामान की खरीद में भी आपको खर्च करना पड़ सकता है. इस पर भी आपको कंट्रोल रखना चाहिए. अगर आप कारोबार करते हैं तो आपका कारोबार आज बढ़ने वाला है. चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में स्थित रहेंगे. जिस कारण आपको काफी अच्छा मुनाफा हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज आपको अपने सोशल लाइफ को लेकर भी खुशखबरी मिल सकती है. आपकी पहचान आज बढ़ सकती है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में काफी फायदा होने वाला है. आज लोग आपके कार्य प्रणाली की सराहना करेंगे.
सेहत को लेकर हो सकती है परेशानी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज उनकी सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है. हालांकि बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज प्रेम जीवन में फायदा मिलेगा. आज आपके आपसी संबंधों में नजदीकी आएगी, जिससे आप अपने रिलेशन को एक नए स्तर पर ले जा सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज अपने बच्चों को लेकर भी खुशखबरी मिल सकती है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन शमी पेड़ की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 7 रहने वाला है.


