धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला, वाणी में रखें नियंत्रण, व्यापार में मिलेगा लाभ
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal: धनु राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर काफी नियंत्रण रखने की जरूरत है. धनु राशि से तीसरे भाव में मंगल और राहु विराजमान होंगे. जिसकी ऊर्जा से आज आप थोड़ा आक्रामक व्यवहार कर सकते हैं. आज आपको अपने भाई-बहन या पड़ोसी से बहस हो सकती है. आज आपको अपने कार्यस्थल पर भी थोड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है
जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
2 अप्रैल 2026 के दिन धनु राशि के जातकों को अपने करियर को लेकर काफी सावधान रहने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेंगे तथा धनु राशि से दशम भाव में स्थित होंगे. जिस कारण आज के दिन करियर को लेकर आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है. हालांकि आज के दिन आपको अपने इमेज को सुधारने का मौका मिलेगा.
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज आपके द्वारा किया गया कोई भी काम आपके भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा. ऐसे में आज के दिन कोई भी निर्णय काफी सोच-समझ कर लें. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि से पांचवें भाव में शुक्र विराजेंगे, जिस कारण आज धनु राशि के जातक काफी ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे.
वाणी पर रखें पूर्णतया नियंत्रण
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर काफी नियंत्रण रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि धनु राशि से तीसरे भाव में मंगल और राहु विराजमान होंगे. जिसकी ऊर्जा से आज आप थोड़ा आक्रामक व्यवहार कर सकते हैं. आज आपको अपने भाई-बहन या पड़ोसी से बहस हो सकती है. आज आपको अपने कार्यस्थल पर भी थोड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है, जिस कारण आप आक्रोश में आ सकते हैं. ऐसे में आज के दिन आपको काफी धैर्य रखने की जरूरत है तथा आज आपको काफी संयम होकर किसी भी काम को करने की जरूरत है. आज आप किसी से बहस ना करें. धनु राशि के जातकों को आज थकान की अनुभूति भी हो सकती है.
प्यार के लिए अच्छा रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ अच्छी रहने वाली है. आज आप अपने पार्टनर को अपने दिल की बात कह सकते हैं. जिससे आप एक दूसरे के काफी करीब आएंगे. आज आपका एक दूसरे के साथ भरोसा बनेगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने का भी मौका मिलेगा. उन्होंने बताया कि अगर आप कारोबार करते हैं तो आज आपको धन लाभ हो सकता है.आज के दिन आपको अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ सकता है. धनु राशि के जातकों को आज भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करना चाहिए. आज के दिन पीला वस्त्र धारण करने से आपको फायदा होगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक तीन रहने वाला है.


