धनु राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण, फैसलों में बरतें सावधानी, करें ये उपाय
Last Updated:
धनु राशि के जातकों का आज का दिन प्यार से भरा रहेगा. आपको अपने पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपकी सेहत आपको थोड़ी परेशान कर सकती है.
aaj ka dhanu rashifal
13 अप्रैल 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बड़ा ही जोखिम से भरा रहने वाला है. आज के दिन किसी भी तरह के निर्णय लेने में इन्हें बड़ी ही सावधानी बरतने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को जमीन जायदाद से जुड़े किसी भी तरह के निर्णय में बड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
आज आपके द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय का परिणाम बड़ा दूरगामी होगा. ऐसे में आपको आज किसी भी तरह का सौदा नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज गुरु बृहस्पति के कारण आपका भाग्य बड़ा स्थिर रहने वाला है. बुध अपनी बदलती चाल के कारण आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है.
आज बढ़ने वाली है आपकी जिम्मेवारियां
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने कार्यस्थल में थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आपकी प्रतिभा का आपको आज अच्छा परिणाम मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज आपको अपने ऑफिस में एक साथ कई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती है. इसके साथ ही आपको अपनी पारिवारिक जवाबदेही का भी निर्वहन करना पड़ सकता है, जिस से आप आज थोड़े थके हुए महसूस करेंगे. अगर आप किसी तरह का क्रिएटिव काम करते हैं खासकर अगर आप लेखन का काम करते हैं, तो चंद्रमा आज आपके सहायक साबित होंगे. चंद्रमा के कारण आपको इस फील्ड में बड़ी सफलता मिलने वाली है. अगर आप किसी को पैसे उधार देने वाले हैं तो आज के दिन इस से तौबा कर लें.
प्यार में ऐसा रहने वाला है आपका दिन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों का आज का दिन प्यार से भरा रहेगा. आपको अपने पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपकी सेहत आपको थोड़ी परेशान कर सकती है. आपको अपने करोबार में आर्थिक रूप से सामान्यता देखनी मिलेगी. आज के दिन आपको अपने किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिलेगा, जिस से आपकी मुश्किलें आसान होगी. आज के दिन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने से आपको शांति मिलेगी. आज के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने से भी आपको फायदा हो सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 2 रहने वाला है.


