धनु राशि वालों का आज का दिन रहेगा शुभ, खुलेगा तरक्की का द्वार, चंद्रमा का मिलेगा खास साथ
Last Updated:
धनु राशि के जातकों को आज चंद्रमा के प्रभाव के कारण काफी फायदा होने वाला है. आज आपकी राशि में चंद्रमा होंगे, जिस कारण आपकी बुद्धिमत्ता बढ़ेगी. धनु राशि के जातकों को आज अपने पुराने बातों को भूलकर नई शुरुआत करनी चाहिए. आज के दिन आपको अपने सभी गिले-शिकवे दूर कर देने चाहिए. जिससे आपको जीवन में शांति की प्राप्ति होगी.
aaj ka dhanu rashifal
12 मार्च 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली होने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों के उन्नति के द्वार खुल सकते हैं. लेकिन आज के दिन आपको अपने दिमाग को काफी शांत रखना होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर करने वाले हैं, जिसका व्यापक परिणाम धनु राशि के जातकों को देखने को मिलेगा.
आज सामाजिक जीवन में आपकी सफलता बढ़ने वाली है. इसके साथ ही व्यवसाय करने वाले लोगों को भी आज बड़ी सफलता मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज चंद्रमा के प्रभाव के कारण काफी फायदा होने वाला है. आज आपकी राशि में चंद्रमा होंगे, जिस कारण आपकी बुद्धिमत्ता बढ़ेगी.
पुरानी बातों को भूलकर करें नई शुरुआत
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने पुराने बातों को भूलकर नई शुरुआत करनी चाहिए. आज के दिन आपको अपने सभी गिले-शिकवे दूर कर देने चाहिए. जिससे आपको जीवन में शांति की प्राप्ति होगी. जो लोग कारोबार करते हैं, आज के दिन उन्हें अचानक धन प्राप्त हो सकता है. अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज आप निवेश कर सकते हैं. लंबी अवधि के लिए कहीं पैसा लगाना आपके लिए अच्छा निर्णय हो सकता है. इससे आपको बड़ा फायदा मिलेगा. धनु राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी. आपको वहां प्रशंसा मिलेगी. लोग आपके लीडरशिप स्किल की तारीफ करेंगे
कुछ कामों में आ सकती है परेशानी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज बुध देव भी वक्री होने वाले हैं. जिसका असर भी धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. जिससे थोड़ी-बहुत परेशानी आ सकती है. खासकर कागज से जुड़े कार्यों में आपको परेशानी हो सकती है. इसका कोई व्यापक परिणाम आपके जीवन पर देखने को नहीं मिलेगा. धनु राशि के जातकों को आज स्टॉक मार्केट में फायदा हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशान होना पड़ सकता है. आज के दिन प्यार में भी आपको वियोग झेलने की स्थिति बन रही है. ऐसे में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. धनु राशि का पारिवारिक जीवन आज काफी खुशहाल रहेगा. आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपके जीवन में सफलता आएगी. आज आपको तिजोरी में कौड़ी रखने चाहिए. इससे आपको फायदा मिलेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक दो रहने वाला है.


