धनु राशि और चंद्रमा का संयोग, आज जन्मे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल

धनु राशि और चंद्रमा का संयोग, आज जन्मे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल

Last Updated:

11 अप्रैल 2026 को जन्मे बच्चों का ज्योतिष के अनुसार खास महत्व माना जाता है. इस दिन जन्मे बच्चों की राशि, स्वभाव, भविष्य और लकी अक्षरों के आधार पर उनके नाम और जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें जानी जा सकती हैं.

अयोध्या: मानव जीवन पर ज्योतिष शास्त्र का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव रहता है. ज्योतिष शास्त्र के आधार पर ही व्यक्ति के भविष्य और कुंडली का आकलन भी होता है. प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होता है जिसका प्रभाव व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक देखने को मिलता है. ऐसी स्थिति में पंचांग के अनुसार आज 11 अप्रैल है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में कैसा परिवर्तन होगा, आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, नामकरण करना किस अक्षर से शुभ रहेगा, आइए जानते हैं..

कैसा रहेगा 11 अप्रैल 2026 को जन्मे बच्चे का भविष्य

दरअसल, अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि 11 अप्रैल 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन अत्यंत शुभ और फलदायी माना जा रहा है. इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा जो धनु राशि में स्थित होगा. साथ ही चंद्रमा भी धनु राशि में विराजमान रहेगा. जो इस दिन के महत्व को और बढ़ा देता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा और नक्षत्र दोनों ही अनुकूल स्थिति में होते हैं, तो उस दिन जन्म लेने वाले बच्चों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता की संभावनाएं अधिक होती हैं.

इन बच्चों में होगी नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को दृढ़ता, विजय और स्थिर सफलता का प्रतीक माना जाता है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे स्वभाव से साहसी आत्मविश्वासी और लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं. वे जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराते नहीं हैं. बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं. इन बच्चों में नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है, जिससे वे भविष्य में समाज या अपने कार्यक्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर सकते हैं.

बुद्धिमान, धार्मिक प्रवृत्ति

धनु राशि का प्रभाव भी इन बच्चों के व्यक्तित्व को खास बनाता है. धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं, जो ज्ञान, धर्म और नैतिकता के प्रतीक माने जाते हैं. इसलिए इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे बुद्धिमान, धार्मिक प्रवृत्ति के और उच्च आदर्शों वाले हो सकते हैं. उन्हें नई चीजें सीखने का शौक होता है और वे अपने ज्ञान के आधार पर जीवन में आगे बढ़ते हैं.

कौन से अक्षर होंगे लकी

इन बच्चों के लिए नामकरण के समय ‘भे’, ‘भो’, ‘जा’ और ‘जी’ अक्षर विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं. इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लाने वाले माने जाते हैं. ज्योतिष के अनुसार सही अक्षर से रखा गया नाम व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

Previous post

Weekly Horoscope 12 To 18 April 2026: कर्क को नई जॉब, ​सिंह को प्रॉपर्टी लाभ, मकर धन मामले में रहें सावधान! जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

Next post

उज्जैन में हैं 7 कुंड, इस महीने में कर लिया स्नान और परिक्रमा, तो 3 चीजों से मिलेगी मुक्ति

You May Have Missed