दैनिक राशिफल: गंगा दशहरा पर मिथुन वालों की सुख-सुविधा बढ़ेंगी तो धनु वालों के किए गए प्रया

दैनिक राशिफल: गंगा दशहरा पर मिथुन वालों की सुख-सुविधा बढ़ेंगी तो धनु वालों के किए गए प्रया

मेष राशिफल
मेष राशि वाले आज आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करने का दिन रहेगा. आपके पराक्रम को भाग्य का साथ मिलेगा. विस्तार और वृद्धि के योग बन रहे हैं . नई जॉब की तलाश के लिए भी आज प्रयास किया जा सकते हैं. वहीं व्यापारिक दृष्टिकोण से आज थोड़ा रुककर निर्णय लेने की जरूरत रहेगी. पारिवारिक रिश्ते सामान्य से बेहतर रहेंगे. घूमने फिरने का माहौल बन सकता है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 58% तक रहेगा.

वृष राशिफल
आज का दिन आपके लिए नए अनुभव लेकर आएगा. अपनी कार्य प्रणाली और क्षमताओं को पहचान कर कार्य करें. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी . जो लोग जॉब में हैं, उन्हें निश्चित ही आज नए परिवेश का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारिक वर्ग गतिशीलता महसूस करेगा. धन आगमन सहज रहेगा, बस कार्य क्षेत्र में विवादों को लेकर सजक रहें. आज मान सम्मान यश प्राप्त कर पाएंगे. वहीं पारिवारिक रिश्तों को लेकर कोई नया संबंध आज जुड़ सकता है. माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 70% तक रहेगा. भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज विस्तार का दिन रहेगा. लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जो आपके कार्य क्षेत्र में आपका सहयोग करेंगे. वहीं यात्राओं के योग से व्यापारिक वर्ग को लाभ रहेगा. जो लोग जॉब में हैं उन्हें जरूर आज सजकता से कार्य करने की जरूरत है. थोड़ी सी लापरवाही मन चाहे कामों को बिगाड़ सकती है. आज सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. पारिवारिक रिश्तों में निकटता व स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज संतान पक्ष को लेकर उत्साहित रहेंगे. कोई सुखद समाचार भी प्राप्त हो सकता है. हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग का साथ 57% तक रहेगा.

कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों की आज के दिन की गई मेहनत आर्थिक पक्ष मजबूत करेगी. आपके प्रयास सफल रहेंगे, लंबे समय से चली आ रही कोई दुविधा का निर्णय आज आप कर पाएंगे. धन लाभ के साथ-साथ नए परिवेश में जाने की तैयारी भी सफल रहेगी. नई जॉब या इंटरव्यू के लिए भी प्रयास आज सार्थक रहेंगे, जो लोग जॉब में हैं उनको उनके कार्यों की सरहाना मिलेगी, वह अपने कार्य सफलता से कर पाएंगे. वहीं व्यापारिक वर्ग को आज थोड़ी सी सजगता रखने की आवश्यकता है. किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से आज बचें और लेन-देन का अनुपात बना रहेगा. पारिवारिक रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ आज 72% तक रहेगा. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन यश, मान सम्मान अर्जित करने का होगा. सामाजिक दृष्टिकोण से आप अपने प्रभुत्व को स्थापित कर पाएंगे. धन संचय और निवेश के लिए दिन उपयोगी रहेगा. जो लोग जॉब में है उन्हें अनुशासित रहकर कार्य करने पर अधिक सफलता मिलेगी. आधिकारिक वर्ग का सहयोग भी प्राप्त होगा. व्यापारिक वर्ग को अधिक गतिशील रहने की जरूरत है. अपने प्रयासों को बढ़ाने से ही सफलता अर्जित कर पाएंगे. मार्केटिंग और नए तरीके से अपनी चीज को प्रस्तुत करने के ऊपर पूरा ध्यान दें. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 76% तक रहेगा. आज भगवान सूर्य के दर्शन कर दिन की शुरुआत करें.

कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन गतिशील रहेगा. पराक्रम को भाग्य का साथ मिलेगा. वहीं छोटी-छोटी बातों पर मन उदास हो सकता है, जिस पर अगर नियंत्रण कर लिया तो निश्चित अपने लक्ष्य को आज प्राप्त कर पाएंगे. जॉब में नई परिस्थितियों मिल सकती हैं. नए लोगों का साथ हो सकता है. व्यापारिक वर्ग के लिए भी समय अनुकूल पर थोड़ा सा संघर्ष दिख रहा है. जल्दबाजी में निर्णय आपके धन को आज कहीं अटका सकता है. पारिवारिक रिश्तों मे आज ध्यान देने की जरूरत है. कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. भाग्य का साथ 77% तक रहेगा. आज मां दुर्गा का ध्यान का दिन की शुरुआत करें.

तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधानीपूर्वक निकलना होगा. कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा और लोगों का सहयोग मिलेगा. आज आप किसी निर्णय को लेकर तनाव में रह सकते हैं. मान सम्मान को लेकर भी बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. जो लोग जॉब में है, उन्हें आज सहजता का अनुभव होगा. जो लोग व्यापार में है उनका विस्तार करने की अपेक्षा अपनी व्यापारिक गति पर विशेष ध्यान देना चाहिए. निश्चित धन लाभ अर्जित कर पाएंगे. आर्थिक पक्ष को मजबूत कर पाएंगे. पारिवारिक संबंधों में निकटता आएगी और घूमने फिरने यात्रा के योग भी बनते दिख रहे हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है. भाग्य का साथ 52% तक रहेगा. आज भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और आर्थिक उन्नति का रहेगा. नए प्रयास सफल रहेंगे और सोचे हुए कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे.वहीं कार्यक्षेत्र में थोड़ा सा विरोध का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सजकता से अपने कार्य करें. जो लोग जॉब में है उनके उन्नति के मार्ग मिलेंगे. व्यापार में आज पार्टनरशिप को लेकर नए अनुबंधों को लेकर सजकता रखने की आवश्यकता है. अधिक खर्च उन्हें परेशान कर सकता है. वहीं संतान पक्ष को लेकर आज थोड़ा चिंतित रह सकते हैं इसलिए पूरा समय संतान को दें. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी, निकटता आएगी. भाग्य का साथ 79% तक रहेगा. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से आज अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में गति रहेगी और लोगों से संबंध बनेंगे. व्यापारिक वर्ग को आज लाभ होता हुआ दिख रहा है. किए गए प्रयास सफल रहेंगे, सुनिश्चित मुनाफे अर्जित कर पाएंगे. वहीं जो लोग जॉब में है उन्हें अपने कार्य क्षेत्र को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है. रिश्तों में सहजता रहेगी और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. किसी भी तरह के तनाव से बचें. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.आज सोमवार व्रत करें और भगवान शिव की पूजा करें.

मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन गतिशील रहेगा, सृजनात्मक ढंग से कार्य करने में व्यस्तता रहेगी. भाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ दिख रहा है लेकिन जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से बचें. आज कमजोर मनोबल के तहत कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं. आज के दिन की उपयोगिता को सार्थक करने के लिए निरंतर प्रयास रत रहें. अपने पर विश्वास रखें. व्यापारिक विस्तार में सहजता रहेगी, धन खर्च पर नियंत्रण रखें. वहीं जो लोग जॉब में हैं, उनको आज पूर्ण सहयोग मिलेगा. मैनेजमेंट का साथ रहेगा. मनुकूल कार्यों में व्यस्तता रहेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% तक रहेगा.

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग दौड़ से भरा रहेगा. कुंभ राशि वालों को आज नई जिम्मेदारियां के साथ थोड़ा सा संघर्ष करना पड़ सकता है. आपका पराक्रम और सूझबूझ आज निश्चित आपको सफलता दिलाएगी. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें व्यक्तिगत तौर पर अपने कामों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. वहीं व्यापार की दृष्टि से आज समय अनुकूल रहेगा. पार्टनरशिप या नए अनुबंध स्थापित हो सकते हैं. ऊंचाइयां पाने के लिए प्रयास आज सार्थक रहेंगे. पारिवारिक रिश्ते को लेकर आज सहज भाव रहेगा. वहीं संतान पक्ष को लेकर कोई सुखद अनुभव मिल सकता है. भाग्य का साथ 66% तक रहेगा. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. सोचे हुए काम पूरे मनोबल और पराक्रम से कर पाएंगे. आय में वृद्धि के स्रोत रहेंगे. व्यापारिक गति तेज और लाभ के अवसर हाथ में रहेंगे. निरंतर प्रयास करते रहेंगे तो निश्चित कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर पाएंगे. वही जो लोग जॉब में हैं, उन्हें आज थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, अपने टारगेट्स को पूरा करने के लिए. वहीं व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन भाग दौड़ भर रहेगा, यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं. लाभ और आय की निरंतरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 48% तक रहेगा.

Source link

You May Have Missed