दूसरों पर जल्दी विश्वास करने की वजह से इस मूलांक की लड़कियों को मिलता है प्यार में धोखा!
Last Updated:
Numerology: इस मूलांक के लोग बहुत सेंसिटिव, दयालु और क्लासी होते हैं. ये दूसरों की भावनाओं को अच्छे से समझते हैं. इनका मूड जल्दी-जल्दी बदलता है, जिससे ये डिप्रेशन में भी चले जाते हैं. प्यार के मामले में ये बहुत…और पढ़ें
मूलांक 2 की महिलाओं का स्वभाव
हाइलाइट्स
- मूलांक 2 की महिलाएं अत्यधिक भावुक होती हैं.
- दूसरों पर जल्दी विश्वास करने से धोखा खाती हैं.
- मूलांक 2 वालों के लिए नर्सिंग, काउंसलर, डॉक्टर सही क्षेत्र हैं.
Mulank 2 Personality: न्यूमरलॉजी यानी अंक ज्योतिष में हर नंबर की अपनी ऊर्जा और पॉजिटिविटी होती है. यह इंसान के करियर, प्यार, शादी और जीवन के कई पहलुओं के बारे में बताता है. आज हम बात करेंगे नंबर 2 की. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वाले लोग चंद्रमा के प्रभाव में होते हैं. जैसा कि चंद्रमा कभी घटता है, कभी बढ़ता है, वैसे ही मूलांक 2 वाले लोगों के इमोशन्स भी स्थिर नहीं रहते. ये लोग बहुत संवेदनशील, ईमानदार और दूसरों की भावनाओं को समझने वाले होते हैं. इस बारे में बता रहे हैं भोपाल स्थित न्यूमरोलॉजिस्ट रवि पाराशर.
मूलांक 2 की महिलाओं का स्वभाव
मूलांक 2 की महिलाएं चंद्रमा के प्रभाव में रहती हैं इसलिए ये अत्यधिक भावुक, कोमल और सुंदर होती हैं. इनका चेहरा छोटा, गोल, आकर्षक होता है. इनकी आंखों में एक खास चमक होती है, जो सामने वाले को अपनी ओर आकर्षित करती है. ये स्वभाव से भोली, मासूम और सरल होती हैं, इसलिए दूसरों पर जल्दी विश्वास कर लेती हैं, जिससे इन्हें जीवन में कई बार धोखा भी मिलता है. जिस कारण इनके कई रिलेशनशिप भी टूटते हैं.
ये भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नहीं जा पा रहे हैं कैंची धाम? घर बैठे नीम करौली बाबा के पास लगाएं अर्जी, हर मनोकामना होगी पूरी!
जल्दी-जल्दी बदलता मूड
इनका मूड जल्दी-जल्दी बदलता है, जिससे ये डिप्रेशन में भी चले जाते हैं. प्यार के मामले में ये बहुत रोमांटिक और समझदार होते हैं, लेकिन जब रिश्तों में परेशानी आती है तो ये खुद को पीछे खींच लेते हैं. नंबर 2 को स्त्रीलिंग नंबर माना जाता है. ये लोग बहुत ही इंट्यूटिव होते हैं, लेकिन इमोशनली काफी कमजोर होते हैं.
करियर के लिए कौन-से क्षेत्र सही रहेंगे?
नर्सिंग, काउंसलर, डॉक्टर, आर्टिस्ट, सिंगर, डांसर, डिजाइनर और एक्टिंग फील्ड. ये लोगों की भावनाओं को समझकर उनका दर्द दूर कर सकते हैं, इसलिए ये एक अच्छे मनोचिकित्सक भी बन सकते हैं. कला और क्रिएटिव फील्ड में भी इनका प्रदर्शन शानदार रहता है.
शादी और वैवाहिक जीवन
मूलांक 2 की महिलाओं की शादी 20 से 29 साल की उम्र के बीच हो जाती है. ये अपने पति को बहुत प्यार करती हैं और अपने परिवार की देखभाल में हमेशा तत्पर रहती हैं. ये अपने पति के प्रति वफादार होती हैं.
मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी कंपैटिबिलिटी
मूलांक 1 , मूलांक 5, मूलांक 7
किसके साथ बचना चाहिए?
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)
मूलांक 8 (8, 17, 26)
लकी कलर
सफेद, हल्का हरा, सिल्वर
मूलांक 2 वालों के लिए सलाह
ध्यान (Meditation) जरूर करें, इससे आपके इमोशन्स कंट्रोल में रहेंगे.
हर किसी से अपनी दिल की बात शेयर न करें, लोग आपकी मासूमियत का फायदा उठा सकते हैं.
पानी से जुड़े काम और कला से जुड़े क्षेत्र में आपको सफलता जरूर मिलेगी.
नकारात्मक पक्ष
अधिक भावुक होने के कारण जल्दी डिप्रेशन में चली जाती हैं.
दूसरों पर जल्दी विश्वास कर लेने की वजह से धोखा खाती हैं.
धैर्य की कमी होती है, व्यपार में अगर नुकसान होता है, तो तुरंत दूसरा काम पकड़ लेती हैं.
ये भी पढ़ें- Astro Tips: बेहतर नौकरी और करियर चाहिए तो अपनाएं ये अचूक उपाय, कामयाबी चूमेगी कदम!
उपाय
सोमवार का व्रत रखें.
चंद्र मंत्र का जाप करें.
चांदी की चूड़ी या अंगूठी पहनें.
सफेद रंग के वस्त्र पहनें.
मोती रत्न धारण करें.
March 16, 2025, 14:12 IST
दूसरों पर जल्दी विश्वास करने की वजह से इस मूलांक की लड़कियों को मिलता है धोखा!


