दुर्गा अष्टमी कब है, 25 या 26 मार्च? जानें तारीख, महागौरी पूजा का मुहूर्त और महत्व
दुर्गा अष्टमी 2026 तारीख
पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि 25 मार्च दिन बुधवार को दोपहर में 1 बजकर 50 मिनट से प्रारंभ होगी और इसका समापन 26 मार्च दिन गुरुवार को 11 बजकर 48 एएम पर होगा.
दुर्गा अष्टमी तिथि 25 मार्च की दोपहर में शुरू हो रही है, लेकिन अष्टमी तिथि में सूर्योदय 26 मार्च को हो रहा है. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर दुर्गा अष्टमी 26 मार्च गुरुवार को है.
दुर्गा अष्टमी 2026 मुहूर्त
26 मार्च को दुर्गा अष्टमी पर माता महागौरी की पूजा का मुहूर्त सुबह में 06:18 ए एम से 07:50 ए एम के बीच है. इस समय में शुभ-उत्तम मुहूर्त है. इसके बाद 10:55 ए एम से लेकर दोपहर 03:31 पी एम तक का समय भी अच्छा है. इसमें लाभ-उन्नति और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त शामिल हैं.
अष्टमी को ब्रह्म मुहूर्त 04:45 ए एम से 05:31 ए एम तक रहेगा, वहीं दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:02 पी एम से लेकर 12:52 पी एम तक है. वहीं विजय मुहूर्त दोपहर में 02:30 पी एम से लेकर दोपहर 03:19 पी एम तक है.
3 शुभ योग में दुर्गा अष्टमी 2026
चैत्र की दुर्गा अष्टमी के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं. पहला योग शोभन योग बन रहा है. शोभन योग प्रात:काल से लेकर देर रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इस योग में आप शुभ कार्य कर सकते हैं.
उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहे हैं. रवि योग शाम को 4:19 पी एम से लेकर 27 मार्च को सुबह 06:17 ए एम तक है. वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग भी 27 मार्च को शाम 4 बजकर 19 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक है. ये दोनों ही योग शुभ फलदायी हैं.
दुर्गा अष्टमी के दिन आर्द्रा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर शाम को 04 बजकर 19 मिनट तक है, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र है.
दुर्गा अष्टमी का महत्व
दुर्गा अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा करते हैं, उनकी कृपा से व्यक्ति को शुद्धता और शांति मिलती है. इस दिन कन्या पूजा भी करते हैं. देवी की कृपा से व्यक्ति के कार्य सफल होते हैं और मनोकामनाएं सिद्ध होती हैं.


