दांपत्य में बाधा और उग्रता के संकेत! वृश्चिक राशि पर अष्टमी व पौष कृष्ण पक्ष का ये रहेगा असर

दांपत्य में बाधा और उग्रता के संकेत! वृश्चिक राशि पर अष्टमी व पौष कृष्ण पक्ष का ये रहेगा असर

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 12 December: ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार 12 दिसंबर 2025 के दिन शुक्रवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का समय मिश्रित फलदायक है. आज अष्टमी तिथि एवं पौष कृष्ण पक्ष है, जो कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनेक प्रकार से कष्ट कारक योग बना रहा है. दांपत्य जीवन में पीड़ा, बाधा और उग्रता प्रदर्शन कारक योग बन रहा है, साथ ही स्थान हानिकारक योग भी बन रहा है.

दरभंगा: आज वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला होगा. आज अष्टमी तिथि और पौष कृष्ण पक्ष है, इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? 12 दिसंबर 2025, यानी शुक्रवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? क्या आज का दिन शुभ होगा या अशुभ? क्या ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है या नहीं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए हमने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा से बात की.

कैसा रहेगा अष्टमी तिथि व पौष कृष्ण पक्ष 
डॉक्टर झा बताते हैं कि 12 दिसंबर 2025, दिन शुक्रवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का समय मिश्रित फलदायक है. आज अष्टमी तिथि एवं पौष कृष्ण पक्ष है, जो कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनेक प्रकार से कष्ट कारक योग बना रहा है. दांपत्य जीवन में पीड़ा, बाधा और उग्रता प्रदर्शन कारक योग बन रहा है. साथ ही स्थान हानिकारक योग भी बन रहा है. इसके अलावा, बंधन कारक योग और विभिन्न क्षेत्रों में ह्रास कारक योग भी बन रहा है. लेकिन, लगन से सूर्य होने के कारण अंतर्गत करने वाले शत्रुओं का हर्ष कारक योग भी बना रहा है. बृहस्पति भाग्य भाव में उचस्प होकर बैठे हुए हैं, जो कि सभी प्रकार के अनिष्टों में कमी को देगी और सुख कारक योग बनाएगा.

अशुभत्वों में कमी और शुभत्वों की प्राप्ति के लिए करें यह उपाय 
डॉक्टर झा बताते हैं कि शुक्रवार होने के कारण आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को मिश्रित रंगों से युक्त वस्त्र का धारण करना श्रेष्ठ कर होगा. इसके अलावा, मारकंडे कृति दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण अध्याय का पाठ करें, वाल्मीकि कृति सुंदरकांड का पाठ करें और चमेली के पुष्प का पौधा लगे और चमेली का तेल किसी ब्राह्मण को दान में दें. इससे अशुभत्वों में कमी को देगी और शुभत्वों की प्राप्ति होगी.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

दांपत्य में बाधा और उग्रता के संकेत! वृश्चिक राशि वालों का आज ऐसा रहेगा दिन?

Source link

You May Have Missed