थाली में जूठा छोड़ने से क्यों नाराज होती हैं देवी अन्नपूर्णा? जानें इसके धार्मिक और सामाजिक दुष्प्रभाव
Last Updated:
Leftover Food In Plate Meaning: थाली में जूठा छोड़ना चाहे लापरवाही से हो या आदत से, हर हाल में गलत माना गया है. यह धार्मिक मान्यताओं, सामाजिक जिम्मेदारी और व्यक्तिगत आदत-तीनों से जुड़ा हुआ है. इसलिए हमेशा उतना …और पढ़ें
थाली में जूठा छोड़नाथाली में जूठा छोड़ना क्यों माना जाता है गलत?
हिंदू धर्म में अन्न को देवी अन्नपूर्णा का रूप माना गया है. मान्यता है कि भोजन का अपमान करने से देवी अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं. थाली में जूठा छोड़ना अन्न का अपमान माना जाता है, जिससे घर में धन-धान्य की कमी आ सकती है और बरकत घट सकती है. यही कारण है कि घर के बड़े-बुजुर्ग बच्चों को हमेशा थाली साफ करने और उतना ही खाने की सलाह देते हैं जितना ज़रूरत हो.
धर्मशास्त्रों और ज्योतिष में कहा गया है कि भोजन बर्बाद करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है. इसका असर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि पर पड़ता है. जब घर के लोग भोजन को आदर नहीं देते, तो धीरे-धीरे घर का माहौल भी प्रभावित होता है और कलह बढ़ने लगता है.
अगले जन्म पर असर
कुछ मान्यताओं के अनुसार, अन्न का अनादर करने से अगले जन्म में इंसान को भोजन की कमी या गरीबी का सामना करना पड़ता है. यह बात हमें सिखाती है कि जितना मिले उतना भोजन हमेशा कृतज्ञता के साथ ग्रहण करना चाहिए और उसे बर्बाद नहीं करना चाहिए.
अगर धार्मिक बातों को थोड़ी देर के लिए अलग रख दें, तो भी भोजन बर्बाद करना सामाजिक रूप से गलत है. आज भी लाखों लोग ऐसे हैं जिन्हें पेट भर भोजन नसीब नहीं होता. ऐसे में खाने की बर्बादी करना उनकी तकलीफों के प्रति असंवेदनशीलता दिखाता है. इसलिए समाज में जागरूक व्यक्ति वही है जो भोजन का सम्मान करता है और दूसरों को भी इसकी सीख देता है.
क्या करें अगर थाली में खाना बच जाए?
कई बार अनजाने में थाली में थोड़ा सा खाना बच ही जाता है. ऐसे में उसे फेंकने की बजाय किसी गाय, कुत्ते, बिल्ली या पक्षियों को खिला देना चाहिए. इससे न सिर्फ भोजन का अपमान नहीं होता, बल्कि पुण्य भी प्राप्त होता है.


