तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भारी, ऑफिस में विरोधी हो सकते हैं हावी
Last Updated:
Aaj ka Tula Rashifal 12 April 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है. चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर छठे भाव में पहुंचा है, जिससे नौकरी, शत्रु और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभाली जा सकती है. आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है. स्वास्थ्य में लापरवाही नुकसान दे सकती है. दिन अनुशासन और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है.
Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 12 अप्रैल यानी आज का दिन गोचर के स्तर पर अहम बदलाव लेकर आया है. आज चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर चुका है, जो आपकी कुंडली के छठे भाव में स्थित है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार छठा भाव रोग, ऋण, शत्रु और सेवा क्षेत्र यानी नौकरी से जुड़ा होता है, इसलिए आज का दिन सतर्कता और व्यावहारिक सोच की मांग करता है. कार्यस्थल पर आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर अधिक सजग रहना होगा. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें और किसी भी प्रकार के विवाद से बचें.
कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आज नए सप्ताह की शुरुआत के साथ व्यस्तता बनी रह सकती है. कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी और आपको एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती है. ऑफिस में कुछ विरोधी सक्रिय हो सकते हैं या आपकी प्रगति से असंतुष्ट लोग बाधाएं डालने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें और किसी भी तरह की ऑफिस राजनीति से दूरी बनाकर चलें. वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या जिन्होंने हाल ही में किसी सरकारी नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है उन्हें आज सकारात्मक समाचार मिल सकता है.
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन रह सकता है भारी
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा सतर्क रहने वाला है. मौसम में बदलाव के कारण थकान, जुकाम या पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है. इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें और लापरवाही से बचें. रिश्तों की बात करें तो आज संयम और समझदारी की जरूरत है. किसी भी बात पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें और शांत रहकर बातचीत करें. ननिहाल पक्ष से कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है.
तुला राशि के जातक आज करें ये उपाय
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें


