तुला राशि वालों के लिए आज का खास दिन, पुराने काम होंगे पूरे, लेकिन रहें सतर्क!

तुला राशि वालों के लिए आज का खास दिन, पुराने काम होंगे पूरे, लेकिन रहें सतर्क!

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026 : तुला राशि वालों चंद्रमा का गोचर आज भी मीन राशि में आपके छठे भाव में हो रहा है जो कार्यक्षेत्र स्वास्थ्य और दैनिक जिम्मेदारियों से जुड़ा होता है. ऐसे में आज का दिन आपके लिए व्यस्त जरूर रहेगा लेकिन यह व्यस्तता आपको अच्छे परिणाम भी देगी. पढ़ें आज का राशिफल…

आज का तुला राशिफल. तुला राशि के जातकों के लिए 21 मार्च यानी आज का दिन संतुलन, मेहनत और अच्छे परिणामों से भरा रहने वाला है. चंद्रमा का गोचर आज भी मीन राशि में आपके छठे भाव में हो रहा है जो कार्यक्षेत्र स्वास्थ्य और दैनिक जिम्मेदारियों से जुड़ा होता है. ऐसे में आज का दिन आपके लिए व्यस्त जरूर रहेगा लेकिन यह व्यस्तता आपको अच्छे परिणाम भी देगी.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज हफ्ते का आखिरी वर्किंग डे होने के कारण काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है. लेकिन आपकी लगन और मेहनत के चलते आप लंबे समय से लंबित पड़े कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे. ऑफिस में आपके सीनियर्स आपके काम की सराहना करेंगे जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अनुकूल है लेकिन कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें.

विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता

आज आर्थिक मामलों मे भी विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर निवेश करने से बचें क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है. अपने अनुभव और समझदारी के आधार पर ही फैसले लें.

खुद को अधिक रिलैक्स और ऊर्जावान महसूस करेंगे

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा. पूरे सप्ताह की थकान और मानसिक तनाव आज धीरे-धीरे कम होता महसूस होगा. आप खुद को अधिक रिलैक्स और ऊर्जावान महसूस करेंगे. वहीं रिश्तों की बात करें तो शाम तक वीकेंड का मूड बन जाएगा और आप दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने का प्लान बना सकते हैं जिससे आपके रिश्ते में और मधुरता आएगी .

तुला राशि वालों के लिए आज का अचूक उपाय

आज शनिवार का दिन है इसलिए शनि देव की कृपा पाने के लिए मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन या खाने की वस्तुएं दान करें. इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और बाधाएं दूर होंगी.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed