तुला राशिफल: ओवरथिंकिंग बन सकती है सबसे बड़ा दुश्मन, इस एक चीज से रहें सावधान
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 25 March 2026 : तुला राशि वालों आज का दिन थोड़ी सतर्कता और समझदारी से आगे बढ़ने का है. यदि आप आज बेवजह की ओवरथिंकिंग में उलझे हुए हैं तो खुद को थोड़ा रोकना और संभालना जरूरी है. आज चंद्रमा आपके अष्टम भाव यानी वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं जो जीवन में अचानक बदलाव, रहस्यों और मानसिक उतार-चढ़ाव से जुड़ा होता है.
आज का तुला राशिफल. तुला राशि के जातकों के लिए 25 मार्च यानी आज का दिन थोड़ी सतर्कता और समझदारी से आगे बढ़ने का है. यदि आप आज बेवजह की ओवरथिंकिंग में हैं तो खुद को थोड़ा रोकना और संभालना जरूरी है. आज चंद्रमा आपके अष्टम भाव यानी वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं जो जीवन में अचानक बदलाव, रहस्यों और मानसिक उतार-चढ़ाव से जुड़ा होता है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज आपको शॉर्टकट से बचना होगा. आज जो भी काम हाथ में लें उसे पूरी लगन और ईमानदारी से करें. ऑफिस में अपने फ्यूचर प्लान्स को किसी के साथ साझा करने से बचें क्योंकि आज गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं. आपकी छोटी सी जानकारी भी आपके खिलाफ इस्तेमाल हो सकती है इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है.
बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें
आर्थिक मामलों में आज का दिन खास सतर्कता है. आज न तो किसी से पैसा उधार लें और न ही किसी को उधार दें. धन से जुड़ी कोई भी लापरवाही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है. साथ ही बिना मांगे किसी को सलाह देने से भी बचें क्योंकि आपकी बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है.
ओवरथिंकिंग से दूरी बनाकर रखें
रिश्तों की बात करें तो आज अपने पार्टनर के साथ साफ और स्पष्ट संवाद रखना बहुत जरूरी है. मन की बात छुपाने या घुमा-फिराकर कहने से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. इसलिए जो भी कहना हो सीधे और ईमानदारी से कहें. स्वास्थ्य के लिहाज से मानसिक तनाव और ओवरथिंकिंग से दूरी बनाकर रखें क्योंकि यह आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें


