तनाव, धन का नुकसान….वृषभ राशि वाले आज रहें सावधान! आ सकती है आफत, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 09 August 2025: वृषभ राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. आज आपको धन का नुकसान हो सकता है. जो बिजनेस कर रहे हैं तो आज उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है.
काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि शनिवार के दिन वृषभ राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. आज आपको धन का नुकसान हो सकता है. इसके अलावा आज वाहन चलाने में भी आप थोड़ी सावधानी जरूर बरतें.
बिजनेस में रहें सतर्क
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं तो आज उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज आप अपने कॉम्पटीटर को हल्के में न लें. वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं आज वो ऑफिस में बिना किसी दबाव या टेंशन के काम करेंगें. आज आपके मेहनत के दम पर आपको सफलता भी मिलेगी और बॉस भी आपसे प्रसन्न रहेंगे. बात निवेश की करें तो आज आप किसी प्लॉट या फ्लैट में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं.
वृषभ राशि वालों की लव लाइफ आज शानदार होगी.आज आपके पार्टनर से आपके रिश्ते बेहतर होंगे. आज आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं. आज आप अपने पार्टनर को जितना समय देंगे, उतना उसे बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. जो लोग शादीशुदा हैं आज उनका मैरिड लाइफ बेहतर होगा.
गरीब और जरूरतमंद की करें मदद
आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी गरीब औऱ जरूरतमंद की मदद निस्वार्थ भाव से जरूर करें. इससे आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे.आज आप हनुमान जी की पूजा अराधना भी जरूर करें.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें


