डियर लेडीज.. नहाने के बाद बाथरूम में न करें ये काम, राहु-केतु की पड़ती है बुरी नजर, पति के साथ भी हो सकती गड़बड़
Last Updated:
Female Bath Vastu Tips: महिलाओं के नहाते समय और नहाने के बाद की कुछ गलतियां जीवन पर भारी पड़ सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार ये गलतियां बहुत ही अशुभ मानी जाती है. इसका दुष्परिणाम परिवार पर भी पड़ता है. आइए ज…और पढ़ें
महिलाओं को स्नान के बाद भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलती, वरना…
हाइलाइट्स
- कई बार महिलाएं स्नान के बाद कुछ गलतियां कर जाती हैं, जिसका परिणाम गलत होता है.
- महिलाओं को नहाने के बाद बाथरूम गंदा नहीं छोड़ना चाहिए, खाली बाल्टी सीधी न रखें.
- महिलाओं की इन गलतियों से राहु-केतु की बुरी नजर और घर में समस्याएं आ सकती हैं.
Female Bath Vastu Tips: दुनियाभर के देशों के मुकाबले भारत में रोज स्नान करने वालों की फेहरिस्त लंबी है. इसका एक बड़ा कारण धर्म के प्रति समर्पण भी है. जी हां, यहां के लोगों को लगता है कि ऐसा करके वो अपने शरीर को पवित्र करते हैं. असल में हर रोज नहाना आपकी सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है. हालांकि, शास्त्रों में स्नान को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं. इन नियमों को मानने से जीवन का कल्याण होता है. वहीं इनकी अनदेखी करने वालों के साथ अनहोनी भी हो सकती है. ऐसे ही कुछ नियम महिलाओं के लिए भी बताए गए हैं.
कई बार महिलाएं स्नान के बाद कुछ गलतियां कर बैठती हैं, जिसका परिणाम उनके परिवार को भी भुगतना पड़ता है. अब सवाल है कि आखिर महिलाओं को स्नान के बाद बाथरूम में क्या नहीं करना चाहिए? महिलाओं से स्नान के समय हुईं गलतियां किस परेशानी का बनती हैं कारण? इस बारे में News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
महिलाओं को नहाने के बाद की गलतियां और उनका दुष्परिणाम
– अक्सर लोग नहाने के बाद बाथरूम को गंदा करके ही आते हैं. वास्तु शास्त्र में ऐसा करना अशुभ माना जाता है. यह घर में कई तरह की समस्याएं पैदा करने का काम करता है. इसलिए नहाते समय की इन गलतियों को जितनी जल्दी हो सके सुधार लेना ही अच्छा होगा. क्योंकि यही गलतियां घर में वास्तु दोष का कारण बनती हैं.
– बाथरूम से निकलते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि बाल्टी को खाली न छोड़ें. अगर बाल्टी को खाली ही रखना है, तो उसे उल्टा कर के रख दें. वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाली बाल्टी को सीधा रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में कंगाली छा जाती है.
– नहाने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि बाथरूम में साबुन का गंदा पानी न रहे. यह घर में बर्बादी लाने का काम करता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मान्यता है कि ऐसा करने से राहु और केतु के बुरी दृष्टि घर पर ठहर जाती है, जिससे घर-परिवार के सदस्य कई तरह के संकटों से घिर जाते हैं.
– वास्तु शास्त्र के मुताबिक, महिलाओं को नहाने के तुरंत बाद सिंदूर लगाने से बचना चाहिए. ऐसा करना बहुत ही अशुभ होता है. इसके अलावा, नहाने के बाद कुछ खाकर ही सिंदूर लगाना चाहिए. मान्यता है कि महिलाओं के ऐसा करने से पति की उम्र घट जाती है.
– वास्तु शास्त्र के अनुसार, चप्पल पहनकर नहीं नहाना चाहिए. अगर आप चप्पल पहनकर ही नहा रहे हैं, तो नहाने के बाद पैरों में फिर से पानी न डालें, क्योंकि यह बहुत ही अशुभ होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थितियां बिगड़ जाती हैं.
ये भी पढ़ें: हर सुहागन स्त्री को याद रखनी चाहिए ये 5 बातें, पति और बच्चों की उम्र होगी लंबी! खुल जाएगा तरक्की का मार्ग
ये भी पढ़ें: तुलसी के पास छिपकली का दिखना किस बात का संकेत? जीवन के लिए शुभ होगा या अशुभ, पंडितजी से जान लें सच्चाई
February 17, 2025, 09:48 IST
महिलाएं नहाने के बाद बाथरूम में न करें ये काम, राहु-केतु की पड़ती है बुरी नजर!


