जन्माष्टमी पर पूजा की थाली में जरूर रखें ये सामग्री, खुश हो जाएंगे लड्डू गोपाल, पूरे साल बरसेगी कृपा

जन्माष्टमी पर पूजा की थाली में जरूर रखें ये सामग्री, खुश हो जाएंगे लड्डू गोपाल, पूरे साल बरसेगी कृपा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोग व्रत रखते हैं और मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाते हैं. इस दिन लोग अपने लड्डू गोपाल को पीले वस्त्र, मोर मुकुट, हार, माला, फूल आदि से सजाते हैं. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की थाली विशेष होती है. इस थाली में वो सभी सामग्री रखते हैं, जो नंदलाल को पसंद होती हैं. ​प्रिय वस्तुओं के बिना पूजा की थाली तो अधूरी ही रहती है. जन्माष्टमी के अवसर पर आपको भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की थाली अच्छे से तैयार करनी चाहिए. आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी पर पूजा की थाली कैसी होनी चाहिए?

जन्माष्टमी पर पूजा की थाली

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए आपको पीतल, चांदी आदि की थाली का उपयोग करना चाहिए. आप प्लास्टिक की थाली या प्लेट का उपयोग न करें. इसे शुभ नहीं माना जाता है. जन्माष्टमी पूजा की थाली की सामग्री लिस्ट नीचे दी गई है-

1. अक्षत् या बिना टूटे हुए चावल
2. लाल या पीले चंदन, रोली
3. केसर और इत्र
4. पीतल या मिट्टी का दीपक, गाय का घी और रुई की बाती
5. हल्दी, पीले फूल,
6. अगरबत्ती, धूप
7. दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल
8. अभिषेक के लिए पंचामृत
9. भोग के लिए माखन और मिश्री, लड्डू, पेड़ा, पंजीरी, केला, सेब, अनार आदि.
10. तुलसी के पत्ते
11. शंख
12. एक छोटा सा कलश

भगवान श्रीकृष्ण के श्रृंगार की सामग्री

1. बाल गोपाल के श्रृंगार के लिए मोरपंख रखना चाहिए.
2. एक बांसुरी
3. एक मुकुट
4. फूलों की माला, वैजयंती माला
5. चंदन
6. पीले, लाल, रंग-बिरंगे नए कपड़े
7. काजल

जन्माष्टमी से एक दिन पहले आपको जन्माष्टमी पूजा और श्रृंगार की सामग्री एकत्र कर लेनी चाहिए ताकि जन्माष्टमी वाले दिन इन वस्तुओं को लाने की चिंता न रहे. आप पहले से जन्माष्टमी पूजा की सामग्री की व्यवस्था कर लेंगे, तो जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मना पाएंगे. भगवान श्रीकृष्ण को माखन, मिश्री, लड्डू, पेड़ा बहुत पसंद है, पूजा के बाद उनको इसका भोग लगाना न भूलें.

भोग लगाने का मंत्र

1. त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।
गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर।।

2. नैवेद्यं गृह्यतां कृष्ण संसारार्णवतारक।
सर्वेन्द्रियनमस्कारं सर्वसम्पत्करं शुभम्॥

व्रत और पर्व के दिन देवी और देवताओं को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करते हैं ताकि वे प्रसन्न हों. वे प्रसन्न होकर अपने भक्तों को मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं. जन्माष्टमी पर आप भगवान श्रीकृष्ण को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करते हैं तो यह संभव है कि वो आप पर प्रसन्न हों और आपकी मनोकामनाएं पूरी हों.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Previous post

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए खुशियों का दिन, प्यार में बढ़ेगा रंग, करियर में मिलेगी सफलता

Next post

बहुला चौथ और हेरंब संकष्टी चतुर्थी आज, सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी पूजा, जानें मुहूर्त, चंद्रोदय समय, महत्व

You May Have Missed