जन्माष्टमी इन 4 मूलांक वालों के लिए है शुभ फलदायी, नई गाड़ी, वेतन वृद्धि, धन लाभ के साथ सफलता का योग
Last Updated:
Janmashtami 2025 Mulank Predictions: इस साल जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार को मनाई जाएगी. इस बार की जन्माष्टमी 4 मूलांक के लोगों के लिए शुभ साबित होगी. भगवान श्रीकृष्ण की कृपा इन 4 अंक वाले लोगों पर देखने को मिलेगी. उनके जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य, प्रेम आएगा. इसके अलावा उनको धन लाभ होने की भी संभावना है. जन्माष्टमी के दिन इन लोगों के किए गए कार्य सफल सिद्ध होंगे. भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से जीवन में उन्नति होगी.
मूलांक 2 वालों को मिलेगा प्रमोशन: जिन लोगों को जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख हुआ है, उन लोगों को जन्माष्टमी पर प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है. जन्माष्टमी के अवसर पर आप मकान, दुकान, वाहन या अन्य किसी प्रॉपर्टी की डील फाइनल कर सकते हैं. इस बार की जन्माष्टमी आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगी.

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से मूलांक 2 वालों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में प्रेम में वृद्धि होगी, जबकि प्रेम जीवन में रहने वालों का पार्टनर से संबंध मधुर होगा. जन्माष्टमी पर आपका लकी अंक 11 है.

मूलांक 3 वालों को मिलेगी मदद: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनको इस साल जन्माष्टमी पर किसी वरिष्ठ महिला से मदद मिल सकती है. उससे आपको नौकरी या बिजनेस में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आपको इस अवसर को पूरी तरह से भुनाना चाहिए. आपका दिन खुशहाल होगा. पार्टनर से प्रेम मिलेगा. जन्माष्टमी पर आपकी शुभ अंक 18 है.

मूलांक 6 वालों की बढ़ेगी सैलरी: इस साल की जन्माष्टमी पर मूलांक 6 वाले लोगों को वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. सैलरी बढ़ने की खुशी आपको नई एनर्जी से भर देगी. जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 6 होता है. जन्माष्टमी का लकी नंबर 4 है.

मूलांक 7 वाले खरीदेंगे नई गाड़ी: जन्माष्टमी के अवसर पर मूलांक 7 वालों को नई कार खरीदने का मौका मिल सकता है. इस दिन आपको धन लाभ होगा और जन्माष्टमी रुपए कमाने के लिए अच्छा है.

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, वे मूलांक 7 वाले जातक हैं. जन्माष्टमी पर आप नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने की योजना बनाकर काम कर सकते हैं. इसमें आपको सफलता मिलेगी. इस दिन आपका लकी नंबर 18 है.


