छोटे-छोटे संकेत, बड़ा असर: घर से बाहर निकलते ही दिखें ये चीजें तो बन जाएगी किस्मत
Auspicious Signs: कभी आपने गौर किया है कि घर से निकलते वक्त कुछ चीजें अचानक सामने आ जाती हैं और आपका मन बिना वजह खुश या बेचैन हो जाता है? जैसे रास्ते में गाय दिख जाए, कोई पक्षी आवाज दे या कोई खास दृश्य नजर आ जाए-ये सब यूं ही नहीं होता, ऐसा हमारे बुजुर्ग हमेशा कहते आए हैं. वास्तु और परंपराओं में ऐसे कई संकेत बताए गए हैं, जो बताते हैं कि आपका दिन कैसा रहने वाला है. अगर आप भी अक्सर इन बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, तो शायद अब ध्यान देने का समय है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
घर से निकलते समय दिखने वाले शुभ संकेत
घर से बाहर निकलते वक्त कुछ चीजें दिखना शुभ माना जाता है. ये संकेत बताते हैं कि आपका काम बिना रुकावट पूरा हो सकता है और आपको फायदा मिल सकता है.
1. गाय, कुंवारी कन्या और शंख का दिखना
अगर घर से निकलते समय गाय दिख जाए, खासकर अगर वो अपने बछड़े को दूध पिला रही हो, तो इसे बहुत अच्छा संकेत माना जाता है. इसका मतलब होता है कि आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है या आपका काम सफल होगा. इसी तरह कुंवारी कन्या का दिखना भी शुभ माना जाता है. यह एक नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का संकेत देता है. शंख की आवाज या शंख का दिखना भी सफलता और शुभता का प्रतीक माना जाता है.
2. गर्भवती महिला का दिखना
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, अगर यात्रा पर निकलते समय गर्भवती महिला दिख जाए, तो इसे बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता है. इसका मतलब होता है कि आपका काम सुरक्षित तरीके से पूरा होगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे.
3. पक्षियों और जानवरों से जुड़े खास संकेत
हमारे आसपास मौजूद पक्षी और जानवर भी कई बार हमें संकेत देते हैं. बस जरूरत है उन्हें समझने की.
4. सारस और तोता क्या बताते हैं?
अगर आपको रास्ते में पेड़ पर बैठा सारस दिखाई दे, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. खासकर अगर वह आवाज कर रहा हो, तो यह मनोकामनाओं के पूरा होने का संकेत होता है. वहीं, अगर सूखे पेड़ पर बाईं ओर बैठा तोता बोलता हुआ दिखाई दे, तो इसे बड़ा लाभ मिलने का संकेत माना जाता है. ऐसे संकेत अक्सर अचानक मिलते हैं और दिन को खास बना देते हैं.
5. मोर, नीलगाय और नेवला
मोर का दिखना या उसकी आवाज सुनना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि मोर की आवाज के अलग-अलग मतलब होते हैं-एक बार बोले तो लाभ, दो बार बोले तो स्त्री सुख, तीन बार बोले तो धन लाभ, अगर नीलगाय, नेवला या मोर सामने दिख जाए, तो यह संकेत होता है कि आपको जल्द ही कोई अच्छा अवसर मिलने वाला है.
दिशा और समय भी देते हैं संकेत
सिर्फ क्या दिखा, ये ही नहीं बल्कि किस दिशा में दिखा, इसका भी अलग महत्व होता है.
1. गधे और मुर्गे से जुड़े संकेत
अगर दाईं तरफ गधा आवाज करता हुआ दिखे, तो इसे मनचाहा काम पूरा होने का संकेत माना जाता है. वहीं, घर लौटते समय बाईं ओर गधा दिखे, तो यह सुख और समृद्धि का इशारा करता है. मुर्गे का दाईं तरफ बोलना भी अच्छा संकेत माना जाता है, जिससे दिन खुशहाल रहने की संभावना बढ़ जाती है.
2. कबूतर और नीलकंठ का दिखना
अगर कबूतर बाईं ओर दिख जाए, तो यह लाभकारी माना जाता है. वहीं, नीलकंठ पक्षी अगर सामने बाईं ओर दिख जाए, तो इसे कार्य सिद्धि का संकेत माना जाता है.


