चार धाम यात्रा का बना रहे हैं प्लान, तो जान लें काम की ये 5 बातें और नियम

चार धाम यात्रा का बना रहे हैं प्लान, तो जान लें काम की ये 5 बातें और नियम

Char Dham Yatra 2026 Guide: इस साल 2026 में चार धाम यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई है. आप भी चार धाम यात्रा या केवल केदारनाथ या फिर बद्रीनाथ की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा और उत्तराखंड सरकार के निर्देशों एवं नियमों का पालन करना होगा. इससे आपकी यात्रा आसान और सुगम होगी. आप सुविधापूर्वक चार धाम की यात्रा कर सकते हैं. उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं.

कपाट खुलने की तारीख

  • 19 अप्रैल, 2026: यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे.
  • 22 अप्रैल, 2026: केदारनाथ के कपाट खुलेंगे.
  • 23 अप्रैल, 2026: बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे.

चार धाम यात्रा 2026: काम की 5 बातें

रजिस्ट्रेशन: चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 मार्च से शुरू हो चुका है. जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराना चाहते हैं, वे लोग 17 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कहां होगा?

चार धाम यात्रा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर करा सकते हैं, इसके अलावा इसके मोबाइल ऐप टूरिस्ट केयर उत्तराखंड पर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

WhatsApp से भी होगी रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड सरकार ने WhatsApp से भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है. आप 8394833833 नंबर को मोबाइल में सेव कर लें. फिर अपने WhatsApp पर इस नंबर को ओपन करके ‘Yatra’ लिखें और मैसेज भेज दें. इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन की क्रमवार प्रक्रिया बताई जाएगी, उस अनुसार अपना रजिस्ट्रेशन करा लें.

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कहां होगा?

चार धाम यात्रा का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन ऋषिकेश में शुरू होगा. चारधाम ट्रांजिट कैंप में अलग-अलग जगहों पर 12-12 बनेंगे. दो शिफ्ट में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण होगा. आईएसबीटी ऋषिकेश परिसर के 6 काउंटरों पर भी पंजीकरण की सुविधा होगी. लक्ष्मणझूला रोड पर स्थित गुरुद्वारा परिसर में भी 4 काउंटर लगेंगे. वहीं पंजीकरण केन्द्र ऋषिकुल ग्राउंड हरिद्वार और पंजीकरण केंद्र विकास नगर देहरादून में भी खुलेंगे.

चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी कागजात

  • भारतीय श्रद्धालुओं का पंजीकरण आधार कार्ड से किया जाएगा. अगर आप चार धाम की यात्रा करना चाहते हैं तो अपना आधार कार्ड जरूर लेकर आएं.
  • विदेशी श्रद्धालुओं को पंजीकरण के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा होगी.
  • जिन लोगों के पास अपना आधार कार्ड नहीं है, वे पंजीकरण काउंटरों से अपना ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं.

रजिस्ट्रेशन के लिए कितना पैसा लगेगा?

चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए कोई पैसा नहीं लगता है. आप नि:शुल्क अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

सरकार ने सभी ​ती​र्थ यात्रियों से निवेदन किया है कि वे अनिवार्य रूप से अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं, ताकि सभी को ट्रैक करना आसान होगा.

​ती​र्थ यात्रियों के लिए टोल फ्री नंबर

इस यात्रा से संंबंधित ​ती​र्थ यात्रियों को कोई भी जानकारी चाहिए तो वे टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं.

चार धाम यात्रा से जुड़ी जरूरी बातें

  1. जो लोग सांस या हृदय से संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं, उनके लिए चार धाम यात्रा चुनौति और जोखिम भरा हो सकता है.
  2. 55 साल से अधिक के तीर्थ यात्रियों को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट देना होगा, जो कम से कम 72 घंटे पहले यानि 3 दिनों के अंदर जारी किया गया हो.
  3. इस साल यात्रा के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है.

चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा

जो लोग चार धाम यात्रा हेलीकॉप्टर से करना चाहते हैं, उसके लिए एक व्यक्ति का किराया 1 लाख 50 हजार रुपए तय किया गया है. पहले दिन देहरादून से यह यात्रा शुरू होगी और यमुनोत्री जाएंगे. दूसरे दिन खरसाली से गंगोत्री, तीसरे दिन गंगोत्री से केदारनाथ और चौथे दिन गुप्तकाशी से बद्रीनाथ की यात्रा होगी. यह चार दिनों की यात्रा होगी.

Source link

You May Have Missed