घर में यहां रखें ये बॉल, बदल जाएगी किस्मत पैसों की होगी बारिश ! जानें फेंग शुई के नियम
Last Updated:
Feng Shui Tips : फेंग शुई चीन की धार्मिक किताब टायो पर आधारित है, जो सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को समझाती है. क्रिस्टल बॉल का सही दिशा में उपयोग नौकरी, कारोबार और घरेलू समस्याओं में मदद करता है.
क्रिस्टल बॉल से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.
हाइलाइट्स
- क्रिस्टल बॉल से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.
- सही दिशा में रखने से नौकरी और कारोबार में मदद मिलती है.
- बेडरूम में रखने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं.
Feng Shui Tips : फेंग शुई चीन की एक किताब टायो पर आधारित है. यह चीन की धार्मिक किताब है. हमारे आसपास की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा हमारे जीवन पर किस प्रकार का प्रभाव डालते हैं यह फेंग शुई के ज्ञान से आसानी से समझा जा सकता है. फेंग शुई से संबंधित आइटम्स को घर या ऑफिस में या कहीं भी कार्य स्थल पर लगाने से नौकरी, कारोबार और घरेलू समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है. यह नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करने में सहायक है. फेंग शुई मैं क्रिस्टल बॉल एक बहुत ही कारगर उपकरण है. क्रिस्टल बॉल से हमें क्या लाभ मिलता है. आइये विस्तार से जानते हैं.
कितना भी मांगे कोई, कभी न दें अपनी ये चीजें, वरना भाग्य छोड़ देगा साथ! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?
क्रिस्टल बॉल : क्रिस्टल बॉल कांच की एक गेंद होती है. जिसका इस्तेमाल हम भाग्य बताने की लिए करते हैं.इसे आमतौर पर दिव्य दृष्टि और टोना टोटका के प्रदर्शन से जुड़ा हुआ माना जाता है.
क्रिस्टल बॉल लगाने की जगह : क्रिस्टल बॉल को अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए कमरे के केंद्र में अथवा उत्तर पश्चिम, पश्चिम, उत्तर पूर्व या दक्षिण पश्चिम दिशा में रखें. इसे उत्तर दिशा में रखने से बचें. सही दिशा में रखकर इसे बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त किया जा सकते हैं.
क्रिस्टल बॉल से जुड़ी खास बातें : बेडरूम में क्रिस्टल बॉल रखने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं. यदि आप बिजनेस में तरक्की चाहते हैं तो क्रिस्टल बॉल को पूर्व दिशा में स्थापित करें. यदि आपके बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो उनके कमरों में क्रिस्टल बॉल को रखें इससे उनकी एकाग्रता बढ़ जाएगी. लिविंग रूम में खिड़की के पास यदि क्रिस्टल बॉल को रखा जाता है तो उसे कमरे में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है. बालकनी में क्रिस्टल बॉल को रखने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
Success Tips: किसी भी क्षेत्र में सफलता की गारंटी हैं ये उपाय, आजमाकर तो देखें, बेहतर रिजल्ट मिलेगा
क्रिस्टल बॉल के टिप्स : क्रिस्टल बॉल को रखने से पहले इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उस पर किसी भी व्यक्ति की नजर ना पड़े. पानी से बाहर निकालने के बाद उसे साफ करें और समय-समय पर उसे सूर्य की रोशनी में रखें. क्रिस्टल बॉल को कुछ दिनों तक नमक के पानी में रखने से वह सक्रिय हो जाती है.
February 20, 2025, 13:36 IST
घर में यहां रखें ये बॉल, बदल जाएगी किस्मत पैसों की होगी बारिश !


