घर में कूड़ेदान रखने की सही जगह क्या है? वास्तु के इन नियमों का करें पालन

घर में कूड़ेदान रखने की सही जगह क्या है? वास्तु के इन नियमों का करें पालन

Last Updated:

Best Place For Dustbin As Per Vastu: घर में कूड़ेदान सही जगह पर न हो तो धन संकट और क्लेश का कारण बन सकता है. इस वजह से वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए. आइए जानत हैं कि कूड़ेदान रखने की सही जगह और नियम क्या हैं?

Zoom

घर में कूड़ेदान कहां रखना चाहिए?

Best Place For Dustbin As Per Vastu: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को कैसे व्यवस्थित करना है, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है. आज ​हम बात करने वाले हैं कि घर में कूड़ेदान को कहां पर रखना चाहिए? या घर में कूड़ेदान रखने की सही जगह क्या है? कूड़ेदान में हम बेकार की वस्तुओं, कचरा आदि को डालते हैं. कूड़ेदान नकारात्मकता का प्रतीक है क्योंकि उस हम घर की नकारात्मक ऊर्जा से भरते हैं. ​य​दि उस कूड़ेदान को सही स्थान पर नहीं रखा जाएगा तो वह घर की सकारात्मक और संतुलित ऊर्जा को प्रभावित करेगा, जिससे परिवार में क्लेश हो सकता है. आइए जानते हैं वास्तु अनुसार घर, दुकान और ऑफिस में कूड़ेदान रखने की सही जगह क्या है?

कूड़ेदान कहां नहीं रखना चाहिए?

  • घर, दुकान या कार्यालय में कूड़ेदान को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए. इस दिशा में गलती से भी कूड़ेदान नहीं रखना है क्योंकि यह देव कोण या ईशान कोण होता है. यह दिशा घर की सबसे सात्विक दिशा है, जहां पर सकारात्मक ऊर्जा होती है. इस स्थान पर देवताओं का वास होता है. यहां पर पूजा घर होना चाहिए. इस जगह पर कूड़ेदान होने से तनाव बढ़ता है. जीवन में अनेक प्रकार की पेरशानियां आ सकती हैं. धन की हानि हो सकती है. परिवार के सदस्यों के बीच वाद विवाद, द्वेष की स्थिति पैदा हो जाती है.
  • पूर्व दिशा में भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए. यदि इस दिशा में कूड़ेदान रखते हैं, तो परिवार के सदस्य अकेलापन महसूस करते हैं. इन लोगों में समाजिकता की कमी आ सकती है, अकेले रहना पसंद करते हैं. इससे परिवार की उन्नति रूक जाती है.
  • घर में दक्षिण-पूर्व का स्थान किचन या रसोईघर के लिए होता है. इस स्थान में माता लक्ष्मी का वास होता है. इस वजह से दक्षिण-पूर्व दिशा में भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए. यह अशुभ फलदायी होता है, इससे बचत नहीं होगी, खर्च बढ़ेगा. इसके साथ गर्भवती महिलाओं को समस्याएं हो सकती हैं. किचन में भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए.
  • उत्तर दिशा में भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा कुबेर की है. यदि उत्तर दिशा में कूड़ेदान रखते हैं तो उस परिवार के लोग करियर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं. करियर में उनकी तरक्की नहीं होती है. बिजनेस में भी समस्याएं आती हैं. जॉब पाने में मुश्किलें आती हैं. अनैतिक तरीके से आमदनी होती है.
  • घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में कूड़ेदान होगा तो परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा, लड़ाई, वाद विवाद होगा. संपत्ति को लेकर विवाद होगा. नए बिजनेस में सफलता नहीं मिलेगी. बिजनेस में हानि, घाटा होगा. पश्चिम दिशा में भी कूड़ेदान नहीं होना चाहिए.
  • घर में मुख्य द्वार पर रखा गया कूड़ेदान हर प्रकार की समस्याओं को जन्म देने वाला होता है. मेनगेट के सामने भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए.
  • अपने बेडरूम, पूजा घर और रसोई घर में भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए. इससे मानसिक तनाव बढ़ता है. इसस वास्तु दोष होता है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed