गुरु-चंडाल योग के चलते आज मिथुन राशि वालों का जोखिम भरा दिन! सावधानी बरतें

गुरु-चंडाल योग के चलते आज मिथुन राशि वालों का जोखिम भरा दिन! सावधानी बरतें

Last Updated:

Mithun Rashifal: आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है. आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक त्रयोदशी तिथि का प्रभाव रहेगा और इसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा. उन्होंने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए यह समय अनुकूल है, लेकिन नक्षत्रों के परिवर्तन के चलते आपके स्वभाव में थोड़ी चंचलता देखी जा सकती है. आइए ज्योतिष से इन राशि वालों का राशिफल जानते हैं.

देहरादून: आज 15 मई यानी शुक्रवार का दिन है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज सुबह 8 बजकर 32 तक त्रयोदशी तिथि होगी और इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगा. नक्षत्रों की बात करें तो आज रात 8 बजकर 15 तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा और इसके बाद सके बाद भरणी नक्षत्र प्रभावी होगा. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस समय गुरु बृहस्पति फायर में है यानी गुरु चंडाल योग का निर्माण कर रहे हैं. अगर यहां शुक्र बैठा होगा और राहु की दृष्टि उस पर पड़ेगी, तो शुक्र के फायर होने से मिथुन राशि वाले लोगों की अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिलेगा.

देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है. आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक त्रयोदशी तिथि का प्रभाव रहेगा और इसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा. उन्होंने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए यह समय अनुकूल है, लेकिन नक्षत्रों के परिवर्तन के चलते आपके स्वभाव में थोड़ी चंचलता देखी जा सकती है. रात 8 बजकर 15 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव आपको फुर्तीला बनाए रखेगा, लेकिन उसके बाद भरणी नक्षत्र के आने से आपको अपने निर्णयों में थोड़ी गंभीरता लाने की आवश्यकता होगी.

गुरु और बृहस्पति राहु के साथ मिलकर बना रहे हैं गुरु-चंडाल योग
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज गुरु और बृहस्पति राहु के साथ मिलकर गुरु-चंडाल योग बना रहे हैं. यह योग मिथुन राशि के जातकों के लिए मानसिक द्वंद्व की स्थिति पैदा कर सकता है. आपके ज्ञान और बुद्धि पर भ्रम का पर्दा पड़ सकता है, जिससे आप सही और गलत के बीच फर्क करने में कठिनाई महसूस करेंगे. आज किसी भी बड़े निवेश या जीवन के महत्वपूर्ण बदलाव से जुड़े फैसले लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए अनिवार्य है.

शुक्र के फायर होने से डोलमोल हो सकती है आर्थिकी
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन मिथुन जातकों के लिए बेहद सतर्क रहने का है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र की विशेष स्थिति और उस पर राहु की दृष्टि पड़ने से ‘शुक्र के फायर’ होने का संकेत मिल रहे हैं. इसके प्रभाव स्वरूप आपकी अर्थव्यवस्था में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. अचानक आए खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेशों से आज पूरी तरह दूर रहना ही आपके हित में होगा, वरना धन हानि की प्रबल संभावना बनी हुई है.

सहकर्मियों से मिल सकता है सहयोग
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि वैसे तो आपको आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिल सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र और व्यापार में आज आपकी वाणी और व्यवहार ही आपकी सफलता की कुंजी है. गुरु-चंडाल योग के चलते सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. उन्होंने मिथुन राशि के जातकों को सलाह दी है कि वे उत्तेजना में आकर कोई भी प्रतिक्रिया न दें. अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें और अनावश्यक राजनीति से बचें. व्यापार में नए सौदे करने के बजाय पुराने पेंडिंग कामों को निपटाना आज ज्यादा श्रेयस्कर रहेगा.

शाम तक बिगड़ सकते हैं पारिवारिक संबंध
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि पारिवारिक और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन शाम के बाद मानसिक तनाव बढ़ सकता है. शुक्र और राहु के प्रभाव के कारण सुख-सुविधाओं पर फिजूलखर्ची करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, जिस पर नियंत्रण रखना जरूरी है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी. उपाय के तौर पर आज भगवान विष्णु का पूजन करते हैं और पीले रंग के वस्त्र या वस्तुओं का दान करें तो आपको लाभ होगा, क्योंकि इससे गुरु के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद मिल सके.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed