गर्मी में बार-बार फट रहा दूध? ये ट्रिक अपनाएं, लंबे समय तक रहेगा ताजा
Last Updated:
Tips and tricks to keep milk fresh and longer : गर्मी बढ़ते ही दूध का जल्दी खराब होना आम परेशानी बन जाती है. थोड़ी सी लापरवाही से ताजा दूध भी कुछ घंटों में फट सकता है. लेकिन सही तरीके अपनाकर इसे लंबे समय तक फ्रेश रखा जा सकता है. उबालने, स्टोर करने और एक छोटे घरेलू उपाय से आप दूध को खराब होने से बचा सकते हैं.
गर्मियों की शुरुआत होते ही किचन से जुड़ी कई परेशानियां बढ़ जाती हैं. इनमें सबसे आम समस्या है दूध का जल्दी खराब होना या फट जाना. अक्सर सुबह ताजा लाया गया दूध भी दोपहर या शाम तक खराब हो जाता है. इससे न सिर्फ खाने-पीने की चीजें खराब होती हैं, बल्कि पैसे और मेहनत दोनों का नुकसान होता है.

दरअसल गर्मी के मौसम में तापमान ज्यादा होने की वजह से बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ते हैं. यही बैक्टीरिया दूध को खट्टा कर देते हैं और उसे फाड़ देते हैं. अगर दूध को लंबे समय तक बाहर रखा जाए या खुला छोड़ दिया जाए, तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है. इसके अलावा गंदे बर्तन में दूध रखना या ठीक से उबाल न करना भी दूध खराब होने का कारण बन सकता है.

दूध को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सबसे पहले, दूध को अच्छी तरह उबालें. उबालने के बाद उसे तुरंत ठंडा करें और फिर फ्रिज में रख दें. कई लोग दूध उबालने के बाद उसे बाहर ही छोड़ देते हैं,
Add News18 as
Preferred Source on Google

जिससे वह जल्दी खराब हो जाता है. इसलिए ऐसा करने से बचें इसके साथ ही, दूध को हमेशा ढककर रखें ताकि उसमें धूल या गंदगी न जाए. दूध निकालते समय भी साफ चम्मच या बर्तन का ही इस्तेमाल करें. थोड़ी सी गंदगी भी दूध को खराब कर सकती है.

एक आसान घरेलू उपाय भी दूध को ज्यादा समय तक फ्रेश रखने में मदद कर सकता है. जब आप दूध उबालते हैं, तो उसमें एक छोटा चम्मच चीनी डाल दें. इससे दूध जल्दी खराब नहीं होता और उसकी ताजगी कुछ समय तक बनी रहती है. खास बात यह है कि इससे दूध के स्वाद में ज्यादा फर्क भी नहीं पड़ता.

अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो गर्मियों में भी दूध को सुरक्षित और ताजा रखा जा सकता है. सही समय पर उबालना, तुरंत ठंडा करना, फ्रिज में स्टोर करना और साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इन आसान उपाय को अपनाकर आप दूध खराब होने की समस्या से बच सकते हैं और रोजाना होने वाले नुकसान को भी कम कर सकते हैं.


