खुद को विवाद से बचाएं मकर राशि के लोग, अब हनुमान जी ही लगा सकते हैं बेड़ापार!
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 24 February 2026 : फाल्गुन शुक्ल सप्तमी के दिन तुला राशि के लिए भावनात्मक उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, क्योंकि चंद्रमा अष्टम भाव से गुजर रहे हैं. जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय धैर्य रखना बेहतर रहेगा, खासकर धन और कार्यस्थल से जुड़े मामलों में. अनावश्यक विवाद से दूर रहें और आध्यात्मिक उपायों के जरिए मन को स्थिर रखने की कोशिश करें.
Aaj Ka Rashifal : पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. यह दिन विशेष रूप से संकटमोचन हनुमान जी की उपासना तथा ऊर्जा, साहस और पराक्रम के प्रतीक मंगल देव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है, क्योंकि चंद्रमा आपके अष्टम भाव में वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं.
अष्टम भाव अचानक परिवर्तन, गुप्त चिंताओं, मानसिक उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिस्थितियों का संकेत देता है. ऐसे में आज आपको धैर्य, संयम और सूझबूझ के साथ हर निर्णय लेना होगा। किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय परिस्थिति को समझने का प्रयास करें.
नए निवेश या बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचें
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज नए निवेश या बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा. जो कार्य पहले से प्रगति पर हैं, उन्हीं पर ध्यान केंद्रित करें. कार्यस्थल पर अनावश्यक विवाद, राजनीति या बहस से दूर रहें, अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है. हालांकि रिसर्च, बीमा, गूढ़ विषयों, जांच-पड़ताल या रहस्यमयी विद्याओं से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी अवसर ला सकता है. धैर्यपूर्वक कार्य करने से लाभ संभव है.
तुला राशि वालों के लिए आज का महाउपाय
प्रातः स्नान के बाद हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करें. हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें और लाल पुष्प तथा बूंदी का प्रसाद अर्पित करें. इससे मानसिक भय दूर होगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी. आज संयम ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति सिद्ध होगा.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें


