क्या है पाञ्चजन्य शंख? क्यों है ये इतना महत्वपूर्ण? इसे घर में रखाना चाहिए या नहीं? जानें वास्तु के नियम

क्या है पाञ्चजन्य शंख? क्यों है ये इतना महत्वपूर्ण? इसे घर में रखाना चाहिए या नहीं? जानें वास्तु के नियम

हाइलाइट्स

हिन्दू धर्म में शंख का बड़ा महत्व बताया गया है. शंख वैसे तो कई प्रकार के होते हैं, लेकिन इनमें पाञ्चजन्य शंख का विशेष स्थान है.

Vastu Tips For Panchjanya Shankh : हिन्दू धर्म में शंख का बड़ा महत्व बताया गया है. आमतौर पर यह घरों में मिल जाता है और इसका उपयोग पूजा के दौरान किया जाता है. शंख वैसे तो कई प्रकार के होते हैं, लेकिन इनमें पाञ्चजन्य शंख का विशेष स्थान है. इस शंख को सबसे अधिक शुभ और पवित्र माना गया है. इसकी ध्वनि को भी सबसे शक्तिशाली और मंगलकारी माना जाता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

पाञ्चजन्य की कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने दानव पांचजन्य को मारकर पाञ्चजन्य शंख प्राप्त किया था, इसलिए इसका नाम पाञ्चजन्य पड़ा. महाभारत के युद्ध में भी इसी शंख को बजाकर भगवान कृष्ण ने सैनिकों का मनोबल बढ़ाया था, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या इसे अपने घर में रखा जा सकता है?

यह भी पढ़ें – 1 नहीं, बल्की 12 तरह के होते हैं कालसर्प दोष, इससे जीवन में बढ़ती हैं अनेक परेशानियां, जानें इनके बारे में

क्या पाञ्चजन्य शंख घर में रख सकते हैं?
पाञ्चजन्य शंख को घर में रखा जा सकता है क्योंकि शंख पवित्र और शुभ माना जाता है. हालांकि इसे रखे जाने वाली दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, शंख को घर में हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर पाञ्चजन्य शंख घर में रख रहे हैं तो इसे श्रद्धा भाव और विधि विधान से पूजा-पाठ के बाद ही रखें.

यह भी पढ़ें – बेडरूम में रखते हैं कैश बॉक्स? सबसे पहले जान लें वास्तु के कुछ खास नियम, नहीं तो झेलना पड़ेगा भारी नुकसान

पाञ्चजन्य शंख का महत्व
ऐसी मान्यता है कि पाञ्चजन्य शंख को घर में रखने से वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है. चूंकि यह सबसे शुभ और पवित्र शंख माना जाता है, इसलिए इसे बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यदि आपके घर में कलह होती है तो आपको इस शंख को अपने घर में जरूर रखना चाहिए.

इसको घर में रखने से पारिवारिक कलह-क्लेश से भी मुक्ति मिल जाती है. इस शंख को भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ माना जाता है, इसलिए ऐसा भी माना जाता है कि पाञ्चजन्य शंख को घर में रखने से आप पर हमेशा श्रीहरि की कृपा बनी रहती है.

Tags: Dharma Aastha, Religion, Vastu tips

Source link

Previous post

वक्री होने जा रहे मंगल, सेनापति की उल्टी चाल कराएगी फायदा, इन 3 राशि के जातकों को मिलेगा पैसा ही पैसा!

Next post

आज 'दुश्मन' की हार से होगा आर्थिक लाभ, पदोन्नति और वेतन वृद्धि की उम्मीद, जानें अपना भविष्यफल

You May Have Missed