क्या वाकई बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ होता है?, जानें तंत्र, ज्योतिष और परंपराओं से जुड़े रहस्य, क्या करें?
बिल्ली और राह के बीच की कड़ी
जब बिल्ली सामने से रास्ता काटती है, तो कुछ लोग इसे एक संकेत मानते हैं कि आगे कोई अड़चन आ सकती है. खास तौर पर जब बिल्ली बाईं ओर से आकर दाईं ओर जाए. इस धारणा की शुरुआत कब और कैसे हुई, इसका कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है, लेकिन समाज में यह विश्वास काफी गहराई तक फैला हुआ है.
कुछ परंपराओं में बिल्ली को रहस्यमय शक्तियों से जुड़ा हुआ माना जाता है. तांत्रिक विधियों में बिल्ली का विशेष महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि अगर बिल्ली घर में आकर रोने लगे, तो यह किसी परेशानी का संकेत हो सकता है. वहीं, दो बिल्लियों का आपस में लड़ना किसी घरेलू झगड़े या आर्थिक नुकसान का इशारा माना गया है.
ज्योतिष के अनुसार, बिल्ली को राहु ग्रह से जोड़ा गया है. जिन लोगों की कुंडली में राहु से संबंधित समस्याएं होती हैं, उन्हें बिल्ली पालने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि इससे कुछ नकारात्मक असर कम हो सकते हैं.
हर बार बिल्ली का दिखना अपशकुन नहीं होता. कई मान्यताओं के अनुसार, अगर दीपावली की रात बिल्ली घर में आए, तो यह लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है. उसी तरह अगर वह अपने बच्चों को जन्म देने के लिए किसी घर को चुने, तो इसे सौभाग्य का प्रतीक समझा जाता है.
बिल्ली और स्वास्थ्य से जुड़ी धारणाएं
अगर कोई व्यक्ति सो रहा हो और बिल्ली सिर या पैर चाटने लगे, तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता. इससे बीमारी या किसी विवाद में फंसने की आशंका मानी जाती है. खास तौर पर अगर बिल्ली सिर के ऊपर से कूद जाए, तो इसे मानसिक तनाव से जोड़ा जाता है.


