क्या घर में शिवलिंग पर जलाधारी रखना जरूरी है? मंदिर और घर के शिवलिंग में क्या है अंतर?
Last Updated:
Shivling Worship At Home: घर में शिवलिंग पर जलाधारी की जरूरत इसलिए नहीं होती क्योंकि वह चलित होता है और आसानी से साफ किया जा सकता है. मंदिर में शिवलिंग स्थाई होता है, इसलिए वहां जलाधारी आवश्यक होती है. सबसे अहम…और पढ़ें
शिवलिंग पूजा विधिमंदिर और घर के शिवलिंग में फर्क
मंदिर में स्थापित शिवलिंग को स्थाई माना जाता है. वहां हर दिन भक्तों की भीड़ होती है और शिवलिंग पर लगातार जल, दूध और अन्य चीजें चढ़ाई जाती हैं. इसी वजह से मंदिर में जलाधारी लगाई जाती है ताकि सारा जल और तरल पदार्थ एक दिशा में बह सके और मंदिर परिसर साफ-सुथरा बना रहे.
वहीं घर का शिवलिंग चलित माना जाता है. यानी उसे आप कभी भी स्थानांतरित कर सकते हैं – पूजा थाली में रख सकते हैं, धो सकते हैं और वापस अपनी जगह पर रख सकते हैं. इसलिए घर में जलाधारी का होना अनिवार्य नहीं माना जाता.
घर में शिवलिंग रखने के लिए नरवदेश्वर शिवलिंग, पारद शिवलिंग, मार्बल, तांबे या पीतल का शिवलिंग रखा जा सकता है. आकार चाहे छोटा हो या बड़ा, सबसे जरूरी है कि उसे साफ-सुथरे और पवित्र स्थान पर स्थापित करें.
जलाधारी लगाने का विकल्प
अगर कोई व्यक्ति चाहे तो घर में भी जलाधारी लगा सकता है. इसमें कोई रोक नहीं है. यह पूरी तरह आपकी श्रद्धा और सुविधा पर निर्भर करता है. लगाना चाहें तो भी सही, न लगाना चाहें तो भी पूजा पूरी मानी जाएगी.


