क्या आप भी शिवलिंग पर चढ़ाते हैं लौंग का जोड़ा? जानें महाशिवरात्रि के दिन इसे चढ़ाना शुभ या अशुभ
Last Updated:
Mahashivratri 2025 Upay: मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव अपने भक्तों से जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं व अपना आशीर्वाद भी उनपर सदैव बनाकर रखते हैं. इस दिन भक्त भगव…और पढ़ें
क्या महाशिवरात्रि के दिन भी चढ़ा सकते हैं शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा?
हाइलाइट्स
- महाशिवरात्रि पर चढ़ाई गई वस्तुएं दोगुना आशीर्वाद देती हैं.
- लौंग का जोड़ा शिव-शक्ति का प्रतीक माना जाता है.
- महाशिवरात्रि पर लौंग चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है.
Bhagwan Shiv Ko Laung Kyo Chadaya Jata Hai: महाशिवरात्रि का व्रत साल में एक बार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है. इस दिन भोलेनाथ और जगतजननी मां पार्वती के विवाह का हुआ था, इसलिए इस दिन का विशेष महत्व है. मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि का दिन शिव जी व माता पार्वती को जल्द प्रसन्न करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, यही कारण है कि भक्त अपने मनोकामनाएं पूरी करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं और साथ ही विशेष पूजा-पाठ व विधि-विधान से शिवाभिषक कर उन्हें वे तमाम चीजें अर्पित करते हैं जिनसे शिव जी प्रसन्न होते हैं.
इन्हीं विशेष चीजों में लौंग का जोड़ा भी एक ऐसी चीज है जो कि शिवलिंग पर चढ़ाई जाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि लौंग का जोड़ा शिवलिंग पर क्यों चढ़ाया जाता है और क्या इसे महाशिवरात्रि के दिन चढ़ाना शुभ माना जाता है. आइए इस बारे में विस्तार से पंडित रमाकांत मिश्रा से जानते हैं.
शिवलिंग पर क्यों चढ़ाया जाता है लौंग का जोड़ा
शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव को लौंग बहुत प्रिय बताई गई है. लौंग का जोड़ा मुख्यतः शिव-शक्ति का प्रतीक माना गया है. इसलिए धार्मिक मान्यता व ज्योतिषशास्त्र के अनुसार लौंग को दैविय शक्ति की ऊर्जा का कारक कहा जाता है और माना जाता है कि शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है.
यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन करें रामायण पाठ, घर में मौजूद वास्तु दोष होंगे दूर, जानें ये 4 उपाय भी
क्या महाशिवरात्रि के दिन चढ़ा सकते हैं लौंग का जोड़ा
जी हां, महाशिवरात्रि के दिन भी लौंग का जोड़ा शिवलिंग को चढ़ाना शुभ परिणाम देता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चढ़ाई हुई हर एक वस्तु का जातक पर दोगुना आशीर्वाद दिलाता है. वहीं महाशिवरात्रि के दिन यदि लौंग का जोड़ा चढ़ाने से जातक को शिव-शक्ति का दोगुनी कृपा मिलती है. इसके साथ ही इस दिन लौंग का जोड़ा अर्पित करने से न केवल मनोकामनाएं पूरी होती है बल्कि घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. अतः महाशिवरात्रि के दिन लौंग का जोड़ा चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है.
कैसे चढ़ाएं शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा
महाशिवरात्रि के दिन जब आप भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें उस समय एक लोटे में जल लेकर उसे शिवलिंग पर अर्पित करें. जल अर्पित करते समय ऊं नमः शिवाय का निरंतर जाप करें. इसके बाद लौंगा जोड़ा लेकर उसे शिवलिंग पर अर्पित कर दें. इसके बाद शिवलिंग के सामने एक घी का दीपक जलाएं और महादेव की विधि-विधान से आरती करें.
February 20, 2025, 13:07 IST
क्या महाशिवरात्रि के दिन भी चढ़ा सकते हैं शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा?


