क्या आप भी रोज बर्तन धोती हैं? ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इससे कमजोर होता है शुक्र ग्रह और घटती है घर की खुशहाली
Last Updated:
Mahilayon Ko Nahi Dhona Chahiye Bartan: घर की महिलाएं परिवार की खुशहाली और प्रेम का प्रतीक हैं, अगर उन्हें रोज़ बर्तन धोने का बोझ उठाना पड़ता है, तो इसका असर न केवल उनकी सेहत पर बल्कि घर की समृद्धि और दाम्पत्य जीवन पर भी पड़ता है.
Mahilayon Ko Nahi Dhona Chahiye Bartan: हमारे घरों में बर्तन धोने का काम आमतौर पर महिलाओं पर ही थोप दिया जाता है. कई लोग इसे सिर्फ एक रोज़मर्रा की जिम्मेदारी मानते हैं, लेकिन वास्तु और ज्योतिष के अनुसार यह सिर्फ काम नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा और धन पर भी असर डाल सकता है. कई बार देखा गया है कि जिस घर में महिलाएं लगातार बर्तन धोती हैं, वहां पैसों की आवक रुक जाती है, और दाम्पत्य जीवन में खटास बढ़ जाती है, अगर हम थोड़ी समझदारी और सही उपाय अपनाएं, तो घर की महिलाएं तनाव से दूर रहेंगी और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. आज हम जानेंगे क्यों महिलाओं के लिए बर्तन धोना नुकसानदेह हो सकता है और इसे कैसे टाला जा सकता है. छोटे-छोटे उपाय अपनाकर बर्तन धोने के नुकसान से बचा जा सकता है. घर में सभी सदस्य मिलकर काम करें, ताकि महिलाएं तनाव से दूर रहें और घर में खुशहाली बनी रहे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रवि पराशर से.
बर्तन धोना एक साधारण काम लग सकता है, लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार इसके पीछे गहरी वजहें छुपी होती हैं. महिलाओं के अंगूठे के निचले हिस्से में “शुक्र पर्वत” होता है, जो शुक्र ग्रह से जुड़ा है. यह ग्रह प्रेम, दाम्पत्य जीवन और घर की खुशहाली के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. जब महिलाएं बार-बार बर्तन धोती हैं, तो अंगूठे के निचले हिस्से पर लगातार घर्षण पड़ता है. इससे शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है और इसका असर पूरे घर पर पड़ सकता है.
शुक्र ग्रह कमजोर होने पर दाम्पत्य जीवन में खटास बढ़ जाती है. छोटी-छोटी बातें झगड़े का कारण बनती हैं, परिवार में तनाव बढ़ता है और पैसे की आवक भी प्रभावित हो सकती है. इसलिए यह जरूरी है कि घर की महिलाएं बर्तन धोने के काम से थोड़ी दूरी बनाए रखें.
बर्तन धोने के नुकसान
1. धन की हानि – लगातार बर्तन धोने से घर में पैसों की आवक रुक सकती है.
2. दाम्पत्य जीवन पर असर – शुक्र ग्रह कमजोर होने से पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ते हैं.
3. शारीरिक थकान – बर्तन धोना सिर्फ हाथों के लिए नहीं, बल्कि पूरे शरीर की थकान बढ़ा देता है.
4. ऊर्जा का नुकसान – घर में नेगेटिव ऊर्जा का बढ़ना भी संभव है.
क्या महिलाएं पूरी तरह बर्तन धोना छोड़ दें?
यह जरूरी नहीं कि महिलाएं बिल्कुल बर्तन धोना ही छोड़ दें. अगर मजबूरी हो तो कुछ आसान उपाय किए जा सकते हैं
1. दूसरों से मदद लें – परिवार के पुरुष सदस्य या बड़े बच्चे बर्तन धोने में हाथ बटाएं.
2. साफ-सफाई के समय ध्यान रखें – बर्तन धोने से पहले हाथों को अच्छे से धोएं और सुखा लें.
3. हाथ की सुरक्षा – दस्ताने पहनकर बर्तन धोने से अंगूठे पर दबाव कम होगा.

बर्तन धोने के वास्तु उपाय
1. रसोई में सकारात्मक ऊर्जा बनाएं – हल्की खुशबू वाले मोमबत्ती या अगरबत्ती जलाएं.
2. बर्तन धोने का समय सही रखें – दिन के उजाले में धोना शुभ माना जाता है.
3. शुक्र ग्रह मजबूत करें – घर में गुलाब या गुलाबी रंग की चीजें रखें.
4. महिलाओं को आराम दें – बर्तन धोने का काम हमेशा किसी के साथ बांटें.
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।… और पढ़ें


