क्या आज पैदा बच्चे होंगे मंगली? ज्योतिष से जानिए 1 अप्रैल को जन्मे जातकों की कुंडली
Last Updated:
Astro Tips 1 April : आज 1 अप्रैल है. आज ग्रह नक्षत्र की स्थिति कैसी रहेगी, जन्म लेने वाले बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और आज जन्मे बच्चों का नामकरण किस अक्षर से करें, लोकल 18 ने इस बारे में अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम से बात की. वे बताते हैं कि आज दिन की शुरुआत कन्या राशि के प्रभाव में होगी और ब्रह्म मुहूर्त में पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. आज प्रातःकाल में जन्म लेने वाले बच्चे मूल स्वभाव से मंगली माने जाएंगे. उनमें जन्म से ही प्रतिभा और आगे बढ़ने की क्षमता रहेगी.
अयोध्या. व्यक्ति के जीवन पर ग्रह नक्षत्र का विशेष प्रभाव होता है. इसी के आधार पर व्यक्ति के कुंडली और भविष्य का आकलन किया जाता है. जन्म से लेकर मृत्यु तक ग्रह नक्षत्र के इर्द-गिर्द घूमते हैं. आज 1 अप्रैल है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज के दिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति कैसी रहेगी, जन्म लेने वाले बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और आज जन्मे बच्चों का नामकरण किस अक्षर से करें, लोकल 18 ने इस बारे में अयोध्या के ज्योतिष से बात की.
ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 1 अप्रैल, बुधवार ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से अत्यंत विशेष दिन माना जा रहा है. दिन की शुरुआत कन्या राशि के प्रभाव में होगी और ब्रह्म मुहूर्त में पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इस नक्षत्र के स्वामी सूर्य माने जाते हैं जबकि राशि के स्वामी बुध हैं. इसलिए दिन की शुरुआत तेज बुद्धि, ऊर्जा और कर्मशीलता के संकेत लेकर आएगी.
मंगली होंगे ये
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, प्रातःकाल जन्म लेने वाले बच्चों पर विशेष रूप से नक्षत्रों का प्रभाव दिखाई देगा. ऐसे जातक मूल स्वभाव से मंगली माने जाएंगे. उनमें जन्म से ही प्रतिभा और आगे बढ़ने की क्षमता रहेगी. इन बच्चों पर गणेश जी की विशेष कृपा रहेगी, क्योंकि इस दिन चतुर्दशी तिथि का भी संयोग बन रहा है. ज्योतिषीय मान्यता है कि ऐसे बच्चे निर्णय लेने में सक्षम, जिज्ञासु और जीवन में उपलब्धियां प्राप्त करने वाले हो सकते हैं.
शाम को पैदा होने वालों का क्या
मध्यान बेला के बाद ग्रह स्थिति में परिवर्तन के साथ हस्त नक्षत्र का प्रभाव प्रारंभ होगा. इस समय जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव कुछ हद तक शांत और आलसी प्रवृत्ति का हो सकता है, लेकिन उनकी बुद्धि अत्यंत तीव्र रहेगी. ऐसे लोग परिस्थितियों को समझने और समाधान निकालने में सक्षम माने जाते हैं. शाम के समय जन्म लेने वाले बच्चों पर पुनः शुभ प्रभाव मजबूत रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसे जातकों पर गणेश जी के साथ माता सरस्वती की विशेष कृपा रहेगी. ये बच्चे शिक्षा, कला, लेखन या अपने कार्यक्षेत्र में पहचान बनाने वाले हो सकते हैं. परिवार के प्रति जिम्मेदार, माता के आज्ञाकारी और अनुशासित स्वभाव के होंगे. हालांकि पिता से विचारों में दूरी रहने की संभावना बताई गई है. 1 अप्रैल को जन्म लेने वाले बच्चों का नामकरण कन्या राशि के अक्षरों के आधार पर करना शुभ है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


