क्या अशुभ है भौहों का आपस में जुड़ा होना? जानिए, कैसी पर्सनैलिटी वाले होते हैं सटी हुई आइब्रो वाले लोग
आपने कई लोगों को देखा होगा, जिनकी भौहें आपस में हल्की या पूरी ही तरह से आपस में सटी होती हैं. आप एक्ट्रेस काजोल के फैन हैं तो आपने देखा होगा कि उनकी भी आइब्रो आपस में सटी हुई हैं. ज्वाइंट आइब्रो को यूनिब्रो (Unibrow) भी कहते हैं. मोटी, काली, घनी, लंबी भौहों को खूबसूरती की निशानी भी कहा जाता है. सामुद्रिक शास्त्र में भौहों के जुड़े होने को व्यक्तित्व से जोड़ कर देखा जाता है. कुछ लोग जुड़ी आइब्रो के होने को शुभ तो कुछ अशुभ मानते हैं. आइब्रो के जुड़े होने से आप ये जान सकते हैं कि आपका व्यक्तित्व कैसा है. चलिए जानते हैं जिनकी भौहें आपस में जुड़ी होती हैं, वे किस व्यक्तित्व के होते हैं. उनमें क्या खासियत या अवगुण होते हैं.
क्या अशुभ है भौहों का आपस में जुड़ा होना?
समुद्र शास्त्र की मानें तो आइब्रो को देखकर किसी भी व्यक्ति का भविष्य, स्वभाव, व्यक्तित्व आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है. कुछ लोग सोचते हैं कि भौहों का आपस में जुड़ा होना अशुभ होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. आपको बता दें कि ऐसे लोग काफी मेहनती होते हैं.
कैसे होते हैं जुड़ी भौहें वाले लोग
– समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की भौहें आपस में जुड़ी हुई होती हैं, ऐसे लोग हर चीज की बारीकियों को बहुत ही ध्यानपूर्वक जाकर समझने, जानने की कोशिश करते हैं. ये जीवन की हर छोटी से छोटी चीजों को नोटिस करते हैं. फिर चाहे वह करियर की बात हो या फिर रिश्तों की बारीकियों की.
– आइब्रो जिनकी सटी हुई होती है, ऐसे लोगों की इच्छाशक्ति बहुत ही स्ट्रॉन्ग होती है. ये किसी भी काम को आसानी से नहीं छोड़ते हैं. इन्हें कोई भी चैलेंज दे दिया जाए, ये पूरी शिद्दत से निभाते हैं. इनकी मजबूत इच्छाशक्ति दूसरों को भी उनकी तरह बनने के लिए प्रेरित करती है. ऐसे लोग दूसरों के लिए रोल मॉडल, लीडर की तरह बनते हैं.
– जिन लोगों की भौहें आपस में जुड़ी हुई होती हैं, उनकी पर्सनैलिटी यूनिक होती है. वे काफी क्रिएटिव होते हैं. ऐसे लोगों में भीड़ से अलग रहने की प्रवृत्ति होती है. ये किसी का नकल नहीं करते हैं, बल्कि खुद में रहना पसंद करते हैं. अपने आप में सहज रहते हैं. बहुत ही क्रिएटिव और कंस्ट्रक्टिव सोच होती है इनकी. इनके अंदर क्रिएटिव विचार आते रहते हैं.
– पुरुष हो या महिला, जिनकी भौहें आपस में सटी होते हैं, ऐसे लोग काफी संवेदनशील होते हैं. ये बहुत ही जल्दी दूसरे व्यक्ति के व्यवहारों और भावनाओं को देख, सुन, समझ और महसूस कर लेते हैं. ऐसे में इनकी किसी से मित्रता और साझेदारी बेहद ही गहरी, कंपैशियनेट होती है. इनकी संवेदनशीलता इन्हें अर्थपूर्ण, गहरे रिश्ते, दोस्ती बनाने में मदद करती है. ये दूसरों की कभी भी मदद करने के लिए तैयार रहते हैं. उनके दुख-दर्द में साथ देते हैं. मार्गदर्शन देते हैं.
– ऐसे लोगों के अंदर आत्मविश्वास भी खूब भरा होता है. ये किसी भी तरह की सामाजिक परिस्थितियों को बेहद ही आसानी से हैंडल कर पाते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
इसे भी पढ़ें: दूध या रागी, किसमें होता है अधिक कैल्शियम? जानें, हड्डियों, दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए दोनों में कौन है बेस्ट
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : December 17, 2024, 12:55 IST


