कृष्ण जन्माष्टमी पर शनि सहित 3 ग्रह वक्री और 1 ग्रह मार्गी, इन 4 राशियां का शुरू होगा गोल्डन टाइम

कृष्ण जन्माष्टमी पर शनि सहित 3 ग्रह वक्री और 1 ग्रह मार्गी, इन 4 राशियां का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Last Updated:

Krishna Janmashtami 2025 Planet Prediction: 16 अगस्त दिन शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा और इस बार जन्माष्टमी पर शनि, राहु और केतु ग्रह वक्री अवस्था में रहने वाले हैं और बुध ग्रह मार्गी अवस्था मे…और पढ़ें

कृष्ण जन्माष्टमी पर शनि सहित 3 ग्रह वक्री, 4 राशियां का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Krishna Janmashtami 2025 Planet Prediction: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार 16 अगस्त दिन शनिवार को मनाया जाएगा. जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर ग्रह नक्षत्र का विशेष संयोग देखने को मिल रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी 2025 पर इस बार एक या दो नहीं बल्कि 3 प्रमुख ग्रह वक्री अवस्था में रहने वाले हैं, वहीं एक ग्रह मार्गी अवस्था में रहेंगे. दरअसल शनि, राहु, केतु वक्री अवस्था में रहेंगे और बुध ग्रह मार्गी अवस्था में रहेंगे, जो 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. वक्री अवस्था की वजह से इन 4 राशियों के चल रहे बुरे दिन अच्छे दिन में बदल जाएंगे और गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा. आइए जानते हैं शनि सहित 3 ग्रह वक्री होने से किन किन राशियों का फायदा मिलने वाला है.

वृषभ राशि पर प्रभाव
शनि, राहु और केतु के वक्री अवस्था की वजह से वृषभ राशि वालों के सीधे दिन शुरू हो जाएंगे. ससुराल में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह खत्म हो जाएगी और मान सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी. वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं भी खत्म हो जाएंगी और दोनों के बीच आपसी समझ मजबूत होगी. कृष्णजी के आशीर्वाद से धन संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी और मानसिक चिंताएं समाप्त हो जाएंगी. अगर आप करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको शुरुआत करने का मौका मिल सकता है.

सिंह राशि पर प्रभाव
ग्रहों के वक्री और मार्गी अवस्था की वजह से सिंह राशि वालों के लिए कृष्णजी के आशीर्वाद से धन लाभ के योग बनेंगे और आपके अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी और माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी. बच्चों के भविष्य को मजबूत करने के लिए जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं. खुद का बिजनस करने वालों को कृष्णजी की कृपा से अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

तुला राशि पर प्रभाव
शनि, राहु, केतु की वक्री और बुध ग्रह के मार्गी होने की वजह से तुला राशि वालों को रुपए-पैसे जुड़ा लाभ मिल सकता है और आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही है तो वह खत्म हो जाएगी और शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत नजर आएंगे. आपका बिजनस कृष्णजी की कृपा से दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी और उनकी तरक्की को देखकर मन प्रसन्न होगा.

मीन राशि पर प्रभाव
ग्रहों के वक्री और मार्गी होने की वजह से मीन राशि वालों की आर्थिक तंगी समाप्त होने का समय आ गया है. कृष्ण जन्माष्टमी पर ग्रहों का संयोग आपका भाग्य बदल सकता है और धन धान्य के मामले में काफी लाभ बटोरेंगे. अगर आपने कहीं धन का निवेश किया हुआ है तो जल्द ही आपको बड़ा मुनाफा दे सकता है. नौकरी व बिजनस से जुड़े मामवे सुधरेंगे और कोई नया काम शुरू करने के लिए समय भी अच्छा रहेगा. परिवार में आपसी प्रेम रहेगा और कृष्णजी की कृपा से सभी सदस्यों की तरक्की होगी.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

homeastro

कृष्ण जन्माष्टमी पर शनि सहित 3 ग्रह वक्री, 4 राशियां का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Source link

You May Have Missed