कृष्ण जन्माष्टमी के 12 सबसे अचूक उपाय, 1 भी कर लिया तो जीवन हो जाएगा धन्य, पूरे साल धन-लाभ के बनेंगे योग!

कृष्ण जन्माष्टमी के 12 सबसे अचूक उपाय, 1 भी कर लिया तो जीवन हो जाएगा धन्य, पूरे साल धन-लाभ के बनेंगे योग!

Last Updated:

Janmashtami Upay 2025: कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी. इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा होती है. विशेष उपायों से लक्ष्मी नारायण की कृपा और धन प्राप्ति के योग बनते हैं.

कृष्ण जन्माष्टमी के 12 सबसे अचूक उपाय, 1 भी कर लिया तो जीवन हो जाएगा धन्य!कृष्ण जन्माष्टमी के 12 सबसे कारगर उपाय. (Image- AI)

Janmashtami Upay 2025: कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. 3 दिन बाद यानी 16 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. इस विशेष दिन को व्रत-पूजन का भी विधान है. ज्योतिषविदों की मानें तो जन्माष्टमी भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है.इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है और जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां लगती हैं. धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन या रात में कुछ विशेष उपाय करने से साल भर लक्ष्मी नारायण की कृपा होती है. साथ ही, भक्तों को बाल गोपाल का आशीर्वाद मिलता भी है. इन उपायों को करने से मनोकामना की पूर्ति व धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

ये हैं कृष्ण जन्माष्टमी के अचूक उपाय

नौकरी में पदोन्नति के लिए: अगर आमदनी नहीं बढ़ रही है या नौकरी में प्रमोशन अटका है तो जन्माष्टमी पर 7 कन्याओं को घर बुलाकर खीर या सफेद मिठाई खिलाएं. इसके बाद लगातार 5 शुक्रवार तक ऐसा करना है. इससे जल्द ही धन-लाभ के योग बन सकते हैं.

इच्छा पूर्ति के लिए: कृष्ण जन्माष्टमी पर कुछ उपाय चमत्कार हो सकते हैं. इसलिए जन्माष्टमी से 27 दिन लगातार नारियल व बादाम किसी कृष्ण मंदिर में चढ़ाएं. ऐसा करने वाले जातकों की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं.

धन-लाभ के लिए: अगर पैसे की समस्या चल रही हो तो जन्माष्टमी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद राधाकृष्ण मंदिर जाकर दर्शन करें व पीले फूलों की माला अर्पित करें. ऐसा करने से आपकी परेशानी कम हो सकती है.

सुख-समृद्धि के लिए: सुख-समृद्धि पाने के लिए जन्माष्टमी पर पीले चंदन या केसर से गुलाब जल मिलाकर माथे पर टीका अथवा बिंदी लगाएं. ऐसा रोज करें. इस उपाय से मन को शांति प्राप्ति होगी और जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनेंगे.

केले का पौधा लगाएं: लक्ष्मी कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी पर कहीं केले के पौधे लगा दें. बाद में उनकी नियमित देखभाल करते रहे. जब पौधे फल देने लगे तो इसका दान करें, स्वयं न खाएं.

पान के पत्ते का उपाय: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पान का पत्ता भेंट करें और उसके बाद इस पत्ते पर रोली (कुमकुम) से श्री यंत्र लिखकर तिजोरी में रख लें. इस उपाय से धन वृद्धि के योग बन सकते हैं.

खीर का भोग: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं.इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें. इससे भगवान श्रीकृष्ण जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं. साथ ही जातक को आशीर्वाद देते हैं.

दक्षिणावर्ती शंख का उपाय: जन्माष्टमी पर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें. इस उपाय से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं. ये उपाय करने वाले की हर इच्छा पूरी हो सकती है.

मंत्र जाप करें: कृष्ण मंदिर जाकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र की 11 माला जप करें. इस उपाय से आपकी हर समस्या का समाधान हो सकता है. मंत्र- क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि:परमात्मने प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदय नमो नम:

पीने वस्त्र या फल दान करें: भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबर धारी भी कहते हैं, जिसका अर्थ है पीले रंग के कपड़े पहनने वाला. जन्माष्टमी पर पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज दान करने से भगवान श्रीकृष्ण व माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं.

केसर मिश्रित दूध का अभिषेक: जन्माष्टमी की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें तो जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनाते हैं.

तुलसी परिक्रमा: जन्माष्टमी को शाम के समय तुलसी को गाय के घी का दीपक लगाएं और ॐ वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें.

homedharm

कृष्ण जन्माष्टमी के 12 सबसे अचूक उपाय, 1 भी कर लिया तो जीवन हो जाएगा धन्य!

Source link

Previous post

Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए बांसुरी, मोरपंख के जरूर लेकर आएं ये 6 चीजें

Next post

मुक्तिनाथ मंदिर, जहां माता लक्ष्मी संग विराजमान हैं नारायण, जलकुंड में स्नान से मिटते सारे पाप, स्वयंभू हैं शालिग्राम

You May Have Missed