कुछ ही दिनों मे शनि करेंगे अपना राशि परिवर्तन! इन तीन राशियों का कठिन समय शुरू

कुछ ही दिनों मे शनि करेंगे अपना राशि परिवर्तन! इन तीन राशियों का कठिन समय शुरू

देवघर. नया साल 2025 मे कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. जब कोई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव राशि के साथ-साथ मानव जीवन पर भी पड़ता है. वही सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह शनि माना जाता है और यह नवग्रह में सबसे खास भी होता है.

हर ढाई साल में शनि अपना राशि परिवर्तन करते हैं. हालांकि बीच-बीच में शनि मार्गी या वक्री होते ही रहते हैं. वही नये साल 2025 में शनि अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. जिसका प्रभाव कई राशियों के ऊपर नकारात्मक पड़ने वाला है. कब करेंगे शनि अपना राशि परिवर्तन और किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है जानते देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य 
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि कई क्रूर ग्रह में से एक शनि ग्रह भी माना जाता है. शनि जब भी अपना राशि परिवर्तन करते हैं तो 12 राशियों के ऊपर प्रभाव पड़ता है. कई राशियों के ऊपर शनि की अच्छी दृष्टि पड़ती है. जिससे उन राशियों का भाग्य चमक जाता है. लेकिन कई राशियों के ऊपर शनि की कुदृष्टि भी पड़ती है जिससे उस राशि जातक के जीवन मे कई तरह की परेशानिया आ जाती हैं.

कब करेंगे शनि राशि परिवर्तन 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार शनि अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं. लेकिन 29 मार्च को शनि कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं. जैसे ही शनि कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे इन तीन राशियों के जीवन में कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. वह तीन राशि हैं मेष, सिंह और कुंभ.

इन तीन राशियों पर पड़ेगा असर
जैसे ही मेष अपना राशि परिवर्तन करेंगे मेष राशि के ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. मेष राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती भी शुरू हो जाएगी. मेष राशि वालों का बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. आर्थिक नुकसान हो सकता है. मन काफी भ्रमित हो सकता है. जीवन मे चीड़चिड़ापन बढ़ सकता है. गुस्से पर काबू रखें. किसी भी बात को लेकर वाद विवाद बढ़ सकता है.

सिंह राशि पर यह होगा असर
शनि के राशि परिवर्तन करने से सिंह राशि के ऊपर भी नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है. किसी मामले को लेकर कोर्ट कचहरी के चक्कर काटना पड़ सकता है. कोई भी कार्य पूरा होने मे ज्यादा वक्त लग सकता है. यानी की समय पर कोई भी कार्य पूरा नही होगा. पैतृक सम्पति को लेकर वाद विवाद शुरू हो सकता है. घर मे परिवारिक कलह बढ़ सकती है.

कुंभ राशि पर नकरात्मक प्रभाव
कुंभ राशि के ऊपर शनि के राशि परिवर्तन करने से नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है. आर्थिक नुकसान हो सकता है. अगर वाहन चलाते है तो सावधानी पूर्वक चलाये अन्यथा चोटचपेट की संभावनाये ज्यादा रहने वाली हैं. जो जातक रोजी रोजगार की तलाश कर रहे हैं उनको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. छात्रों को पढ़ाई से मन उचक सकता है. वैवाहिक जीवन मे भी कलह उत्पन्न हो सकती है.

उपाय 
शनि के प्रकोप से बचने के लिए हर शनिवार को शनि मंदिर जाकर सरसो का तेल भगवान शनिदेव को अर्पण करे. साथ ही मंगलवार को हनुमान जी की पूजा कर बजरंगबाण का पाठ करे. इससे शनि का प्रभाव कम हो जाएगा.

Tags: Astrology, Deoghar news, Horoscope, Jharkhand news, Local18, Varshik Rashifal

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

मृत्युशैया पर भी कर्ण को नहीं डिगा सके भगवान, अंतिम समय में दानवीर ने दिया दान, जानें मरते समय श्रीकृष्ण से क्या कहा

Next post

इस तारीख को जन्मे लोग होते हैं बहुत बुद्धिमान, जहां जाते हैं, वहीं बनते आकर्षण का केंद्र! जानें उनकी और भी विशेषताएं

You May Have Missed