कुंभ राशि वालों को रुका हुआ धन मिलेगा, भोलेनाथ की कृपा से खुलेगा सफलता का मार्ग
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 23 February 2026 : कुंभ राशि के जातकों के लिए 23 फरवरी 2026 का दिन आर्थिक रूप से शुभ संकेत लेकर आया है. रुका हुआ धन मिलने के योग हैं और कार्यक्षेत्र में फोकस बेहतर रहेगा. लव लाइफ में हल्की अनबन हो सकती है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी. भोलेनाथ की पूजा और छोटे उपाय करने से करियर, फाइनेंस और जीवन में सफलता के रास्ते खुलेंगे.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 23 February 2026 : कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में शुभ संकेत लेकर आया है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के मुताबिक आज रुका हुआ धन मिलने के प्रबल योग हैं और कार्यक्षेत्र में फोकस पहले से बेहतर रहेगा. हालांकि लव लाइफ में हल्की अनबन हो सकती है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी. भोलेनाथ की पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से करियर, फाइनेंस और रिलेशनशिप में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.
रुका हुआ धन मिलने के संकेत, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
आज कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक मोर्चे पर राहत भरी खबर है. जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उसके मिलने के योग बन रहे हैं. धन लाभ से आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.
करियर में रहेगा पूरा फोकस, गाइडेंस से मिलेगी सफलता
कामकाज के मामले में आज आप पूरी तरह फोकस्ड रहेंगे. अपने कार्यों में ‘फ्लो’ महसूस करेंगे और जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेते नजर आ सकते हैं. सही दिशा में उठाया गया कदम भविष्य में बड़ी सफलता दिला सकता है.
लव लाइफ में हल्की अनबन, समझदारी से सुलझेंगे मतभेद
प्रेम संबंधों में आज थोड़ी आन-बान या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, जिससे मन थोड़ा विचलित रह सकता है. हालांकि दिन के अंत तक आप स्थिति को संभाल लेंगे और रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला करेंगे. संवाद ही आज की सबसे बड़ी कुंजी है.
स्वास्थ्य रहेगा उत्तम, ऊर्जा से भरपूर रहेंगे आप
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहने वाला है. मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे. यही सकारात्मक ऊर्जा आपको हर काम में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी.
भोलेनाथ की पूजा से पूरी होगी मनोकामना
सोमवार के दिन भोलेनाथ के मंदिर में जाकर जल अर्पित करें और फल का जूस चढ़ाएं. नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कहें. आज हरे (ग्रीन) और सफेद (व्हाइट) रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा. पक्षियों और चींटियों को दाना खिलाने से जीवन में ग्रोथ और सफलता के मार्ग खुलेंगे.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें


