कुंडली से दूर करने हैं सारे दोष, तो हाथों में पहनें चांदी का कड़ा और फिर देखें कमाल..यहां जानें किस दिन पहनें
Last Updated:
ज्योतिष शास्त्र में चांदी का कड़ा शुभ माना गया है. यह चंद्रमा और शुक्र ग्रह को मजबूत करता है जिससे मन को शांति, स्वास्थ्य, संपन्नता और सुख-समृद्धि मिलती है. कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह विशेष लाभकारी है. सोमवार को पहनने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कड़ा केवल गहना नहीं बल्कि ग्रहों से जुड़ा हुआ उपाय है. कहा जाता है कि चांदी का कड़ा पहनने से कुंडली के दोष कम होते हैं और जीवन में सफलता तथा सुख-शांति का मार्ग खुलता है.

Local18 से बातचीत में महंत स्वामी कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया कि चांदी का कड़ा सोमवार को पहनना शुभ होता है. उनका कहना है कि चंद्रमा मन के देवता हैं और चांदी की शीतलता मन को शांत कर तनाव को दूर करती है.

ज्योतिष में चांदी का सीधा संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना जाता है. चांदी का कड़ा पहनने से दोनों ग्रह मजबूत होते हैं. इससे चंद्रमा मन और स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालता है, जबकि शुक्र संपन्नता और सुख-समृद्धि प्रदान करता है.

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को चांदी का कड़ा विशेष रूप से लाभकारी माना गया है. ये राशियां जल तत्व की मानी जाती हैं और चांदी भी जल तत्व से जुड़ी है. इसलिए इनके लिए यह और ज्यादा प्रभावी है.

बच्चों के लिए चांदी का कड़ा शरीर की ऊर्जा को संतुलित करता है और उन्हें ऊर्जावान बनाए रखता है. वहीं बड़ों के लिए यह स्वास्थ्य सुधारने गुस्से को काबू करने और नकारात्मक विचारों से बचाने में मददगार साबित होता है.

मान्यता है कि चांदी का कड़ा पहनने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती. सोमवार को यह धारण करने से शुभ फल बढ़ जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

ज्योतिष के अनुसार पुरुषों को चांदी का कड़ा दाहिने हाथ में और महिलाओं को बाएं हाथ में पहनना चाहिए. छोटी उंगली में चांदी की अंगूठी या गले में चांदी की जंजीर भी सोमवार को पहन सकते हैं इससे चंद्रमा शांत होता है.


