कुंडली में ग्रह हैं कमजोर, तो खुद कर सकते हैं मजबूत, आसान हैं ये उपाय, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

कुंडली में ग्रह हैं कमजोर, तो खुद कर सकते हैं मजबूत, आसान हैं ये उपाय, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

Last Updated:

Strengthen 9 Planet: ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय के अनुसार नवग्रह हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं. ज्योतिषीय उपायों से ग्रहों को शांत कर जीवन सुखमय बनाया जा सकता है. यदि कोई व्यक्ति इन उपायों को नियमित…और पढ़ें

X

नवग्रहों को मजबूत करने के उपाय

ऋषिकेश: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रह हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं. हमारी कुंडली में ग्रहों की स्थिति हमारे स्वभाव, सफलता, सुख-दुख और स्वास्थ्य को प्रभावित करती है. कई बार हम कड़ी मेहनत करने के बावजूद वांछित सफलता प्राप्त नहीं कर पाते, जबकि कुछ लोग कम प्रयास में ही सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच जाते हैं. इसका मुख्य कारण कुंडली में ग्रहों की दशा होती है. यदि कोई ग्रह अशुभ स्थिति में हो या उसकी स्थिति कमजोर हो, तो व्यक्ति को जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में ज्योतिषीय उपायों के माध्यम से ग्रहों को शांत करके जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है.

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित गृह स्थानम के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने कहा कि नवग्रहों की अनुकूलता से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है. यदि किसी ग्रह की स्थिति अशुभ है, तो ज्योतिषीय उपायों से उसे शांत किया जा सकता है. नियमित रूप से मंत्रों का जाप, पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और समस्याओं का समाधान मिलता है. ग्रहों को मजबूत करने के ये उपाय सरल होते हैं और व्यक्ति के जीवन को सुखमय बनाने में सहायक होते हैं. यदि कोई व्यक्ति इन उपायों को नियमित रूप से अपनाता है, तो उसे निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. नवग्रहों की शांति के लिए विभिन्न उपाय किए जाते हैं, जिनसे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.

प्रत्येक ग्रह को मजबूत करने के कुछ विशेष उपाय:

1. सूर्य ग्रह: सूर्य आत्मविश्वास, ऊर्जा और सफलता का प्रतीक है. इसे मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल अर्पित करें. रविवार को सूर्य स्तोत्र का पाठ करें और लाल रंग के वस्त्र धारण करें.

2. चंद्र गृह: चंद्र ग्रह को मजबूत करने के लिए रोजाना चंद्र मंत्र “ॐ सोमाय नमः” का जाप करें. सोमवार को सफेद वस्त्र पहनें और शिवजी की पूजा करें. चंद्र से जुड़े खाद्य पदार्थ जैसे दूध, चावल और चीनी का दान करें. जल में केसर मिलाकर सेवन करें और पूर्णिमा के दिन चंद्र दर्शन करें.

3. मंगल ग्रह: मंगल ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक ग्रह है. इसे शांत रखने के लिए मंगलवार का व्रत करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें और मसूर की दाल का दान करें. हनुमान जी की पूजा करने से भी मंगल दोष कम होता है.

4. बुध ग्रह: बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक है. इसे मजबूत करने के लिए बुधवार को गणेश जी की पूजा करें और गाय को हरी घास खिलाएं. साथ ही हरे वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है.

5. गुरु ग्रह: गुरु ज्ञान, शिक्षा और समृद्धि का प्रतीक है. इसे मजबूत करने के लिए गुरुवार का व्रत रखें, भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले रंग के खाद्य पदार्थ जैसे चना, गुड़ और केले का दान करें.

6. शुक्र ग्रह: शुक्र प्रेम, सौंदर्य और वैवाहिक सुख का कारक है. इसे शांत रखने के लिए शुक्रवार को खीर, दही, चावल, चांदी और सुगंधित वस्तुएं दान करें. इस दिन सफेद या चमकीले रंग के वस्त्र पहनना भी लाभकारी होता है.

7. शनि ग्रह: शनि कर्म, न्याय और कठिन परिश्रम का कारक ग्रह है. इसे शांत करने के लिए शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें और काले तिल व उड़द दाल का दान करें.

8. राहु ग्रह: राहु छाया ग्रह है, जो भ्रम, अचानक घटनाएं और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है. इसे शांत करने के लिए राहु बीज मंत्र “ॐ रां राहवे नमः” का जाप करें और जरुरतमंदों को कंबल या नीले वस्त्र दान करें.

9. केतु ग्रह: केतु आध्यात्मिकता और रहस्यों का प्रतीक है. इसे शांत करने के लिए कुत्तों को रोटी खिलाएं, भैरव जी की पूजा करें और केले के पत्ते पर चावल का भोग लगाएं.

homeastro

कुंडली में ग्रह हैं कमजोर, तो खुद कर सकते हैं मजबूत, आसान हैं ये उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

आमलकी एकादशी व्रत आज, शिव और विष्णुजी के पूजन से सभी कष्ट होंगे दूर, देखें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल, चौघड़िया

Next post

करियर में मिलेगी सफलता धार्मिक कार्यों में भी बढ़ेगी रुचि जाने मेष राशि का हाल

You May Have Missed