किस्मत का मिलेगा साथ, करियर में मिलेगी तरक्की, जानें 20 मार्च को कर्क राशि का पूरा हाल
Last Updated:
Aaj Ka Kark Rashifal 20 March: कर्क राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन तरक्की और नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के मुताबिक, आज नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, वहीं महिलाओं के लिए भी कोई बड़ी सफलता हाथ लगने के योग हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता और छात्रों के लिए एकाग्रता भरा यह दिन निवेश के लिहाज से भी लाभकारी रहेगा. जानिए मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए आज आपको कौन से खास उपाय करने चाहिए और किस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए.
Today Cancer Horoscope 20 March (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है, आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि, रेवती नक्षत्र और ब्रह्म योग का संयोग आपके जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है. आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी. किस्मत का साथ मिलने से कई काम बिना रुकावट पूरे होने के संकेत हैं.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. वहीं कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी रह सकता है, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है और लंबे समय से अटका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है. कुल मिलाकर आज का दिन तरक्की, उपलब्धि और खुशियों का संकेत दे रहा है.
कर्क राशिफल: लव लाइफ
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा संकेत दे रहा है. यदि आप किसी से दिल की बात कहना चाहते हैं तो समय अनुकूल है. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. वहीं विवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. हालांकि छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस से बचना बेहतर रहेगा, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है.
कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन खास हो सकता है. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी शुभ समाचार मिल सकता है. वहीं व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और नए काम की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल है. किसी नए प्रोजेक्ट या साझेदारी पर विचार कर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.
कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला रहेगा. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और कठिन विषय भी समझ में आने लगेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है. शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और मार्गदर्शन से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आज का दिन नई चीजें सीखने और अपने लक्ष्य पर फोकस करने के लिए बेहतरीन है.
कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रह सकता है. आपको किसी बड़ी सफलता की प्राप्ति हो सकती है और लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा. ऑफिस हो या घर, आपकी मेहनत और समझदारी की सराहना होगी. गृहिणियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा, परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहती हैं तो आज का दिन शुभ है.
आज कर्क राशि वालों के लिए उपाय
ज्योतिष गणना के अनुसार आज पश्चिम दिशा का दिशा शूल रहेगा, इसलिए कर्क राशि के जातकों को इस दिशा में लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए और बहुत जरूरी होने पर ही पूरी सावधानी के साथ निकलना चाहिए. आज आपके लिए शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद रहने वाला है. विशेष उपाय की बात करें तो चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन होने के कारण आज मां ब्रह्मचारिणी की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करें. आज के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मणों को दान देना आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के नए द्वार खोलेगा.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें


