किसी भी कार्य में सफलता के अचूक उपाय ! आप भी लीजिये लाभ, हर काम बनने लगेगा

किसी भी कार्य में सफलता के अचूक उपाय ! आप भी लीजिये लाभ, हर काम बनने लगेगा

Last Updated:

Success Tips : सफलता के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लें, सुबह हाथ जोड़ें, शहद चखें, सूर्य को अर्ध्य दें, काला धागा और सोने की अंगूठी पहनें, हकीक पत्थर चढ़ाएं, कपूर के तेल से नहाएं, नारियल गाड़ें, ईशान कोण में देव…और पढ़ें

कुछ ज्योतिष उपाय से सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है.

हाइलाइट्स

  • माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें.
  • सुबह सूर्य देवता को ताम्बें के बर्तन में जल अर्पित करें.
  • दाहिने हाथ में काला धागा और सोने की अंगूठी पहनें.

Success Tips : अक्सर देखा है कि इंसान बहुत ही परेशान रहता है. उसे बोलते सुना गया है कि मेरा कोई भी काम नहीं बन रहा है. काम चाहे नौकरी का हो या व्यापार से सम्बंधित या फिर विवाह से सम्बंधित, उनके कामों मे रोड़े अटके रहते हैं. इन कामों के आसानी से होने के लिये हिन्दू धर्मग्रंथों मे अनेकों उपाय बताये गये हैं. जिन्हें अपनाकर आप अपने कामों को आसानी से कर सकते हैं. आइये जिंदगी में सफलता पाने के आसान उपाय के बारे में जानते हैं.

Success Tips: किसी भी क्षेत्र में सफलता की गारंटी हैं ये उपाय, आजमाकर तो देखें, बेहतर रिजल्ट मिलेगा

सफलता पाने के टोटके :

  1. जीवन में वांछित सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से अपने माता – पिता और बड़े बुजर्गो का आशीर्वाद ले कर ही अपने दिन की शुरुआत करें और तभी घर से कहीं बाहर जाए. याद रखिये उनका कभी भी किसी भी दशा में दिल न दुखाएं.
  2. सुबह उठते ही सर्वप्रथम अपने दोनों हाथों की हथेलियों को जोड़कर गौर से देखें , फिर उसे 3 बार चूम कर अपने चेहरे पर फिराएं. उसके बाद अपने इष्टदेव को मन ही मन में प्रणाम करते हुए अपना दाहिना पाव जमीन पर रखें. तत्पश्चात अपने माता – पिता के चरण छू कर उनसे आशीर्वाद लें उनका अभिवादन करें, तभी कुछ और बोलें. यह दिन की शुरुआत बहुत ही चमत्कारी मानी जाती है. इससे आप निश्चित ही पूरे दिन उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे.
  3. प्रतिदिन प्रातः काल कुल्ला करके सर्वप्रथम थोडा शहद चख लें.तत्पश्चात नियमित रूप से सुबह नहाने के बाद सूर्य देवता को ताम्बें के बर्तन में गुड़ / चीनी,फूल मिश्रित जल से अर्ध्य दिया करें. इससे जीवन में समस्त बाधा दूर होती है एवं मान सम्मान, ऐश्वर्य और सफलता की प्राप्ति होती है.
  4. दाहिने हाथ में काला धागा और दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी धारण करें. इससे कार्य आसानी से बनेगें.
  5. हकीक पत्थर को बहुत ही चमत्कारी माना जाता है. यदि आप किसी विशेष कार्य में सफलता चाहते है तो ग्यारह हकीक पत्थर लेकर किसी मंदिर में चदा दें और ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहें की मैं अमुक कार्यमें विजय होना चाहता हू. इससे निश्चय ही उस कार्य में विजय प्राप्त होती है. यह क्रिया बिलकुल चुपचाप करें.
  6. दो बूंद कपूर के तेल को नहाने के पानी में डालकर नहाने से भाग्य तेज होता है. शरीर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. शरीर में ऊर्जा आती है और चिन्ता भी दूर दूर ही रहती है.
  7. जीवन में समस्त नौ ग्रहों की शांति एवं शुभ फल प्राप्त करने हेतु एक सूखे नारियल के अंदर घी व चीनी भरकर उसे सुनसान जगह में किसी पेड़ के नीचे चीटियों के बिल के पास गाड़ दें. इस प्रयोग को हर तीन महीने में एक बार बिना किसी को बताये अवश्य ही किया करें. इस उपाय को करने से दुर्भाग्य दूर होता है, सफलता आसानी से प्राप्त होती है.सोचे हुए शुभ कार्य पूर्ण होते है.
  8. कार्यों में सफलता और दैवीय शक्तियों के आशीर्वाद के लिए अपने कार्य क्षेत्र की टेबिल के ईशान कोण ( उत्तर पूर्व का कोना ) में अपने आराध्य देव या देवी का अत्यन्त सुन्दर-साफ चित्र लगाएं. इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है.
  9. किसी भी प्रकार से अनिष्ट से बचने के लिए समय समय पर एक मुट्ठी साबुत मूंग अपने ऊपर से उतारा करके चिड़ियों को खिला दिया करें. इससे संकटो से बचाव होता है. चिंताएं दूर होती है.
  10. यदि आप घर से बाहर किसी जरूरी काम से जा रहे है और उसमें सफलता चाहते है तो बाहर निकलते हुए एक चुटकी भर हींग अपने ऊपर से वार कर उत्तर दिशा की ओर फेंक दे. इसके बाद घर वापस न आये, कार्य करने के बाद ही वापस आएं, आपको अपने काय में सफलता मिलने की सम्भावना बहुत बड़ जाएगी .
homeastro

किसी भी कार्य में सफलता के अचूक उपाय ! आप भी लीजिये लाभ, हर काम बनने लगेगा

Source link

You May Have Missed