किसी के व्यापर में होगी वृद्धि, तो किसी के ऊपर होगा शनि का प्रकोप; जानें किन राशियों की बदलेगी किस्मत ?
दरभंगा:- यदि शुरू करना चाहते हैं खुद का व्यापार, तो राशि के हिसाब से जानें क्या कहता है आपका ज्योतिष और किन व्यापारों के लिए आपकी राशि के सितारे चमक रहे हैं और किन व्यापारों के लिए है मध्य. इस पर विशेष जानकारी देते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागअध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा Local 18 को बताते हैं कि आज दिनांक 9 दिसंबर 2024 सोमवार को सभी राशि वालों के लिए शुभ और अशुभ संकेत का धारण किया गया है.
जानें राशियों के हिसाब से प्रभाव
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए व्यापार के क्षेत्र में पर्वतीय से संबंधित विकास कार्य, ठेकेदारी, गृह निर्माण, अन्न का लेनदेन, गृहस्थी कार्य, अग्नि से संबंधित कार्य इस दिशा में शुभ कारक है और इसमें वृद्धि हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ और वाल्मीकि कृत सुंदर कांड का पाठ करना श्रेष्ठकर होगा, जिसमें मेष राशि वालों के लिए सुप्रदा रहेगा.
वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए यह उत्तम समय है. अतः आज से 18 अप्रैल 2025 तक का समय उत्तम है. इन राशि के जातकों के लिए कृषि, शिक्षा, राजनीतिक, खाद्यान्न, खनिज से संबंधित व्यापार उत्तम होगा. बैंकिंग क्षेत्र में भी इनको प्रगति मिलेगी.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी आज से 18 अप्रैल 2025 तक का जो समय है, इसमें शनि की साढ़ेसाती चल रही है. इसलिए व्यापार और राजनीतिक दोनों क्षेत्रों में बाधाकारक है. इसके उपाय शांति के लिए मंगल व्रत और दुर्गा सप्तशती का पाठ और सुंदरकांड का पाठ करना शुभप्रद होगा.
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए भी शनि की साढ़ेसाती चल रही है. इसके जातक को शिक्षा, व्यापार, कृषि से संबंधित क्षेत्र में राजनीति क्षेत्र में भी बाधाकारक है. आंशिक सफलता मिलेगी, इसमें राहु की उपासना लाभप्रद होगा मंगल व्रत और चतुर्थ अध्याय दुर्गा पाठ करना लाभदायक होगा.
सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए भी साढ़ेसाती चल रही है. कृषि, शिक्षा, उद्योग, राजनीतिक क्षेत्र में भी बाधा कारक योग बन रहा है. इसमें इस राशि के जातकों को राहु और केतु की उपासना करना चाहिए, मंगलवार का व्रत करना चाहिए, वाल्मिकीकृत रामायण का पाठ करना चाहिए और दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करना लाभप्रद होगा.
कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए यह वर्ष शुभ दायक है. इसमें शिक्षा से संबंधित व्यवसाय कृषि से संबंधित और राजनीति क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी. लेकिन इस राशि के जातकों के लिए शनि की उपासना लाभदायक होगा साथ में मंगल व्रत भी.
तुला राशि: इस राशि वालों के लिए पूरे वर्ष मिश्रित फल मिलेगा. इसमें पारिवारिक सुख शामिल है. लेकिन व्यापार के क्षेत्र में बात करें, तो कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में उद्योग करना बाधा कारक है. इस राशि के जातक को केतु की उपासना और मंगल व्रत करना लाभदायक है.
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए भी यह वर्ष मिश्रित फलाफल कारक है. इस राशि के जातकों को प्रशासन से संबंधित राजनीति से संबंधित शिक्षा से संबंधित व्यापार में सफलता मिलेगी. इस राशि के जातक को राहु की उपासना करना लाभकारी होगा. मंगल का पाठ और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ और वाल्मिकीकृत रामायण के सुंदरकांड का पाठ करना कल्याण कारक होगा.
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए यह वर्ष सुप्रदा है. इस जातक के लिए शिक्षा से संबंधित व्यापार, कृषि से संबंधित व्यापार और राज्य नीति से संबंधित नवीन कार्य आरंभ में सफलता मिलेगी. इस राशि के जातक के लिए 18 /4/25 के बाद शनि की उपासना लाभप्रद होगा.
मकर राशि: इस राशि वालों के लिए 18/ 4/ 2025 तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी. इस राशि के जातकों के लिए कृषि उद्योग व्यापार शिक्षा से संबंधित व्यापार में विलंब से लाभ कारक स्थिति होगी. इस राशि के जातक के लिए 29/6/2025 के बाद राहु केतु की उपासना और रवि व्रत अनुना, मंगल व्रत और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना लाभप्रद होगा.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि की साढ़ेसाती चल रही है. इस राशि के जातकों को व्यापार के क्षेत्र में विलंब से आंशिक लाभ प्राप्त होगी. इस राशि के जातक के लिए भी यह वर्ष शुभप्रद नहीं है. राजनीतिक क्षेत्र में और व्यापार के क्षेत्र में जो अपना पूंजी का निवेश करेंगे, उसमें विलंब से लाभ मिलेगा. इस राशि के जातक को मंगल व्रत और दुर्गा सप्तशती का चतुर्थ अध्याय का पाठ शनि पूजन तीन तेल से हनुमत दीपदान पीपल वृक्ष का पूजन काला, कंबल, छाता, जूता, लोहा तमाम चीजों का दान और हनुमान चालीसा का पाठ शिव पूजन करना चाहिए.
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी शनि की साढ़ेसाती चल रही है. इसमें जातक नवीन किसी भी कार्य चाहे आरंभ राजनीतिक क्षेत्र में हो या किसी और क्षेत्र में कार्य, वो बाधा कारक है. विलंब से सफलता मिलेगी. इस राशि के जातकों को विलंब से सफलता मिलेगी.
Tags: Astrology, Bihar News, Dharma Aastha, Local18
FIRST PUBLISHED : December 9, 2024, 07:42 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


