कार्यक्षेत्र से लेकर लवलाइफ तक विवाद का योग, मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान! न करें ऐसा काम

कार्यक्षेत्र से लेकर लवलाइफ तक विवाद का योग, मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान! न करें ऐसा काम

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 2 August 2025: मिथुन राशि वाले आज सावधान रहें. कार्यक्षेत्र में विवाद होने का योग है. वहीं लव लाइफ में भी विवाद हो सकता है. जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

ओम प्रयास /हरिद्वार. आज 2 अगस्त शनिवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित यानी मिले-जुले प्रभावों का आगमन लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आज अनावश्यक रूप से समस्याएं बनी रहेगी. परिवार में किसी सदस्य का अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ने पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है. किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण आपको आज कार्यक्षेत्र से छुट्टी लेनी पड़ सकती है. शाम के 4 घंटे बेहद ही खास रहने वाले हैं. 4 घंटे में कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना रहेगी. प्रेम संबंधों में आज प्रेमी से विवाद का योग है, लेकिन वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य रहने वाला है.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डॉ. शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि प्रेम संबंधों में आज का दिन तनाव और विवाद लेकर आया है. आज अपने प्रेमी या फिर जिनसे शादी होने वाली है, उनके साथ किसी भी छोटी या बड़ी बात को लेकर विवाद हो सकता है. कोशिश करें कि आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, आज न चाहते हुए भी विवाद हो सकता है. वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. कोई खास बदलाव या उपलब्धि आज नहीं मिलेगी. कोशिश करें कि आज का दिन बेहद ही सावधानी और सतर्कता के साथ व्यतीत करें.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. जो छात्र अपने स्कूल की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. मिथुन राशि के जो जातक किसी सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज का दिन पढ़ाई के लिए काफी अच्छा है लेकिन अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है. जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके द्वारा आज अप्लाई करने या इंटरव्यू देने पर सफलता मिल सकती है. अभी आज आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि किसी अजनबी के साथ आपकी बहस होने की संभावना है. आज अपने शब्दों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन विवादों भरा रहने वाला है. कार्य में मन ना लगना या कार्य का पूर्ण ना होने की संभावना ज्यादा रहेगी. आप जिस भी कार्य के लिए आज घर से बाहर जाएंगे उसके पूर्ण होने की संभावना कम होगी. इस कारण से आज आप मानसिक रूप से भी परेशान हो सकते हैं. आज शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग बने हुए है. नौकरी करने वालों के अपने सीनियर या सहयोगियों के साथ अनावश्यक रूप से विवाद हो सकते हैं. आज आपको कार्यक्षेत्र से छुट्टी लेनी पड़ सकती है.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डॉ शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में …और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में … और पढ़ें

homeastro

कार्यक्षेत्र से लेकर लवलाइफ तक विवाद का योग, मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान!

Source link

Previous post

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 2 August 2025: आज शनिवार व्रत, शनिदेव पूजा, रवि योग, विशाखा नक्षत्र, जानें मुहूर्त, राहुकाल

Next post

Cancer Horoscope Today: दिल बढ़ाएगा मुश्किल, पर नौकरी में प्रमोशन, खास रहेगा आज कर्क राशिफल वालों का दिन

You May Have Missed