कामदा एकादशी संपूर्ण व्रत कथा, पढ़ने व सुनने मात्र से राक्षस योनि और पाप से मिलेगी मुक्ति
कामदा एकादशी संपूर्ण व्रत कथा, पढ़ने व सुनने मात्र से हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति
Last Updated:
Kamda Ekadashi Vrat Katha: आज कामदा एकादशी तिथि का व्रत किया जा रहा है, हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यह व्रत किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत कथा सुनने और भगवान भगवान विष्णु की आराधना करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यहां पढ़ें संपूर्ण कामदा एकादशी व्रत कथा…
Kamda Ekadashi Vrat Katha: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को हर वर्ष कामदा एकादशी तिथि का व्रत किया जाता है. हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी तिथि का व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है. खासतौर पर इस दिन सुनाई जाने वाली व्रत कथा का महत्व और भी अधिक बताया गया है, जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली मानी जाती है. कथा के माध्यम से यह संदेश मिलता है कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से किए गए व्रत व्यक्ति के जीवन के बड़े से बड़े कष्ट को दूर कर सकते हैं. यहां पढ़ें संपूर्ण कामदा एकादशी व्रत कथा…
कामदा एकादशी व्रत कथा | Kamda Ekadashi Vrat Katha 2026
एक बार धर्मराज युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के बारे में बताने की प्रार्थना की. तब भगवान श्रीकृष्ण ने उनसे कहा कि चैत्र शुक्ल एकादशी व्रत को कामदा एकादशी कहते हैं. इस व्रत को करने से पाप से मुक्ति मिलती है. इस एकादशी व्रत की कथा इस प्रकार है—
प्राचीन काल में एक भोगीपुर राज्य था, जिसका राजा पुंडरीक था. वह धन एवं ऐश्वर्य से युक्त था. उसके ही राज्य में ललित और ललिता नाम के स्त्री और पुरुष रहते थे. दोनों एक दूसरे से बेहद प्रेम करते थे. एक बार राजा पुंडरीक की सभा में ललित अन्य कलाकारों के साथ गाना गा रहा था, उसी दौरान ललिता को देखकर उसका ध्यान भंग हो गया और वह स्वर बिगड़ गया.
सभा में उपस्थित सेवकों ने राजा पुंडरीक को इस बात की जानकारी दे दी. इस पर क्रोधित राजा पुंडरीक ने ललित को राक्षस होने का श्राप दे दिया. श्राप के कारण ललित राक्षस बन गया और उसका शरीर 8 योजन का हो गया. अब वह जंगल में रहने लगा. पत्नी ललिता जंगल में ललित के पीछे भागती रहती थी. राक्षस होने के कारण ललित का जीवन बड़ा कष्टमय हो गया था.
एक रोज ललिता विंध्याचल पर्वत पर गई. वहां पर श्रृंगी ऋषि का आश्रम था. ललिता ने श्रृंगी ऋषि को प्रणाम किया और अपने आने को उद्देश्य बताया. श्रृंगी ऋषि ने कहा कि तुम परेशान ना हो. तुम कामदा एकादशी का व्रत रखो और उस व्रत से अर्जित पुण्य फल को अपने पति को समर्पित कर दो. उस व्रत के पुण्य प्रभाव से तुम्हारा पति राक्षस योनि से बाहर निकल आएगा.
अगले बरस जब चैत्र शुक्ल एकादशी का व्रत आया तो ललिता ने श्रृंगी ऋषि द्वारा बताए गए नियम से कामदा एकादशी का व्रत किया और भगवान विष्णु की आराधना की. पूरे दिन कुछ नहीं खाया. रात्रि के समय में जागरण की. फिर अगले दिन पारण किया और भगवान विष्णु से इस व्रत के पुण्य को पति ललित को देने की प्रार्थना की. उसने कहा कि वह कामदा एकादशी के पुण्य को आने पति को देती है, ताकि वह राक्षस योनि से मुक्त हो जाएं. श्रीहरि की कृपा से ललित राक्षस योनि से मुक्त हो गया. फिर से दोनों साथ में रहने लगे. एक दिन स्वर्ग से विमान आया और वे दोनों उस पर बैठकर स्वर्ग चले गए.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


