कल से शुरू हो रहे हैं सबसे अशुभ 8 द‍िन, बन रहा है मंगल-राहु का दबाव, जानिए ज्योतिषाचार्य की बड़ी चेतावनी

कल से शुरू हो रहे हैं सबसे अशुभ 8 द‍िन, बन रहा है मंगल-राहु का दबाव, जानिए ज्योतिषाचार्य की बड़ी चेतावनी

Last Updated:

होलाष्टक 24 फरवरी से 3 मार्च तक रहेगा, मंगल-राहु कुंभ में सक्रिय हैं. इस दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य वर्जित हैं. ध्यान, संयम और सकारात्मकता जरूरी है.

Zoom

होली से पहले आने वाले 8 दिनों को हिंदू पंचांग में होलाष्टक कहा जाता है. इस साल होलाष्टक 24 फरवरी यानी मंगलवार से लेकर 3 मार्च तक रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं. मान्यता है कि इस अवधि में नौ ग्रह क्रूर हो जाते हैं. यह अवधि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से शुरू होकर होलिका दहन तक रहती है. परंपरागत मान्यता के अनुसार इन दिनों में विवाह, सगाई, गृह प्रवेश या नए काम की शुरुआत जैसे शुभ कार्य टालने की सलाह दी जाती है. ज्योतिषाचार्य श्रुति खरबंदा के अनुसार, “होलाष्टक को मंगल और सूर्य की तेज ऊर्जा से जोड़ा जाता है. यह ऊर्जा सक्रिय और उग्र होती है, इसलिए जल्दबाजी में लिए गए फैसले बाद में परेशानी दे सकते हैं.”

इस बार स्थिति और भी संवेदनशील मानी जा रही है क्योंकि मंगल और राहु पहले से ही कुंभ राशि में सक्रिय हैं. यह संयोग सामूहिक स्तर पर अस्थिरता, अचानक प्रतिक्रियाएं और वैचारिक टकराव को बढ़ा सकता है. हालांकि यह समय सभी के लिए नकारात्मक नहीं है. ज्‍योत‍िषाचार्य श्रुति खरबंदा के अनुसार, “जिन लोगों की प्रवृत्ति सात्विक है, वे इस समय को साधना, संयम और सकारात्मक उत्सव के रूप में मनाते हैं. इससे उनकी ऊर्जा संतुलित रहती है और वे अपने कर्तव्यों को बेहतर ढंग से निभा पाते हैं. लेकिन जिनकी प्रकृति आक्रामक है, वे छोटी-छोटी बातों पर भी भड़क सकते हैं.”

क्या है होलाष्टक?

सभी 12 राशियों पर क्‍या पड़ेगा प्रभाव

मेष: क्रोध और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ सकती है. कार्यस्थल पर बहस से बचें.
वृषभ: आर्थिक मामलों में भ्रम की स्थिति बन सकती है. बड़े निवेश टालें.
मिथुन: दोस्तों या सहकर्मियों से वैचारिक टकराव संभव. शब्दों पर नियंत्रण रखें.
कर्क: भावनात्मक असुरक्षा या पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है. धैर्य जरूरी.
सिंह: अहं की टकराहट से रिश्तों में दूरी आ सकती है. संयम से काम लें.
कन्या: काम का दबाव और मानसिक थकान महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
तुला: साझेदारी और दांपत्य जीवन में गलतफहमी से बचें. स्पष्ट संवाद रखें.
वृश्चिक: पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं. प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें.
धनु: यात्रा, कानूनी या शैक्षणिक मामलों में देरी संभव. जल्दबाजी न करें.
मकर: पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. धैर्य और संतुलन बनाए रखें.
कुंभ: चूंकि मंगल-राहु आपकी राशि में हैं, मानसिक बेचैनी या गुस्सा बढ़ सकता है. ध्यान और अनुशासन जरूरी.
मीन: भावनात्मक उलझन या भ्रम की स्थिति बन सकती है. निर्णय सोच-समझकर लें.

क्या करें?

क्या न करें?

About the Author

authorimg

Deepika Sharma

दीपिका शर्मा प‍िछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्‍शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

Source link

Previous post

क्या आप कार के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति रख रहे हैं? अगर हां, तो पहले यह बात जरूर जान लें!

Next post

कुंडली में नहीं है कालसर्प दोष, फिर भी करवा ली है दोष निवारण की पूजा? अब क्या करें, क्या होते हैं इसके नकारात्मक प्रभाव?

You May Have Missed