कल से खरमास शुरू, 1 माह तक रहेगी शुभ कामों पर पाबंदी, रख सकते हैं ये व्रत, देखें लिस्ट

कल से खरमास शुरू, 1 माह तक रहेगी शुभ कामों पर पाबंदी, रख सकते हैं ये व्रत, देखें लिस्ट

खरमास माह का प्रारंभ 15 दिसंबर से हो रहा है. इस दिन रात 10 बजकर 19 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे, उस समय से ही खरमास लग जाएगा. खरमास का समापन 14 जनवरी मंगलवार को मकर संक्रांति के दिन होगा. खरमास के महीने में पूरे ​30 दिनों तक सभी शुभ कार्यों पर पाबंदी रहेगी. खरमास में विवाह, सगाई, बिदाई, गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य नहीं होंगे, लेकिन खरमास में व्रत और पर्व मनाए जाएंगे. खरमास में पौष माह होगा, वहीं सौर कैलेंडर का धनु माह होगा. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं खरमास में आने वाले व्रत और पर्व की पूरी लिस्ट.

खरमास में पौष माह कब से कब तक है?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, पौष माह का प्रारंभ 16 दिसंबर से हो रहा है. पौष कृष्ण प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 15 दिसंबर को दोपहर 02:31 बजे से होगा और इसका समापन 16 दिसंबर को दोपहर 12:27 बजे होगा. उदयातिथि के आधार पर पौष की शुरुआत 16 दिसंबर सोमवार से है. पौष माह का समापन पूर्णिमा के दिन होगा. पौष पूर्णिमा 13 ​जनवरी 2025 को है.

ये भी पढ़ें: 15 दिसंबर से लगने वाला है खरमास, करना है कोई शुभ काम, तो ये 2 दिन हैं खास, जानें मुहूर्त और योग

खरमास में रखे जाने वाले व्रत 2024
अखुरथ संकष्टी चतुर्थी: 18 दिसंबर, बुधवार

कालाष्टमी व्रत: 22 दिसंबर, रविवार

क्रिसमस: 25 दिसंबर, बुधवार

सफला एकादशी: 26 दिसंबर, गुरुवार

शनि प्रदोष व्रत: 28 दिसंबर, शनिवार

पौष मासिक शिवरात्रि: 29 दिसंबर, रविवार

सोमवती अमावस्या या पौष अमावस्या: 30 दिसंबर, सोमवार

ये भी पढ़ें: मार्गशीर्ष के इस सोमवार पर बना दुर्लभ संयोग, शिव पूजा से मिलेगा 1000 महाशिवरात्रि व्रत का पुण्य लाभ, इतनी संख्या में जलाएं दीप

नववर्ष का शुभारंभ: 1 जनवरी 2025, बुधवार

विनायक चतुर्थी: 3 जनवरी 2025, शुक्रवार

गुरु गोबिंद सिंह जयंती: 6 जनवरी 2025, सोमवार

स्वामी विवेकानंद जयंती: 12 जनवरी 2025, रविवार

पौष पुत्रदा एकादशी: 10 जनवरी 2025, शुक्रवार

शनि प्रदोष व्रत: 11 जनवरी 2025, शनिवार

पौष पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान: 13 जनवरी 2025, सोमवार

ये भी पढ़ें: कब है नए साल की पहली एकादशी? यहां देखें पौष पुत्रदा से लेकर सफला एकादशी व्रत तक की पूरी लिस्ट

लोहड़ी पर्व: 13 जनवरी 2025

महाकुंभ का शुभारंभ: 13 जनवरी 2025

महाकुंभ का पहला शाही स्नान: 13 जनवरी 2025

Tags: Dharma Aastha, Religion

Source link

Previous post

इन 7 चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक, प्रसन्न हो जाएंगे देवो के देव महादेव, संतान प्राप्ति के लिए चढ़ाएं ये चीज

Next post

क्‍या मह‍िलाएं पैरों में पायल और काला धागा एक साथ पहन सकती हैं? ये बदल देगा राहु-केतु की चाल

You May Have Missed