करियर-कारोबार के लिए आज का दिन रहेगा बेहतर, जीवन साथी से हो सकता है मनमुटाव, करें यह उपाय
ओम प्रयास/हरिद्वार. 24 दिसंबर मंगलवार को मिथुन राशि के प्रेम संबंधों में क्या बदलाव होंगे? कारोबार में आज क्या बदलाव होंगे? करियर में कौन कौनसी चुनौतियां आएंगी? जीवनसाथी के साथ किन बातों को लेकर मनमुटाव होने के योग हैं. आज मंगलवार 24 दिसंबर को क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे? क्या आज आपकी किस्मत चमकेगी या फिर कारोबार में होगा नुकसान, कैसे मिलेगी आर्थिक तंगी से निजात और कैसे ठीक होंगे आपके प्रेम संबंध? मंगलवार 24 दिसंबर को मिथुन के राशिफल को लेकर हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से जानिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे?
लव राशिफल: मिथुन राशि के प्रेम संबंधों को लेकर लोकल 18 को हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि यदि आप विवाहित (शादी शुदा) है तो आज 24 दिसंबर मंगलवार को आपके अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने के योग हैं. किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आज आपके अपने पति या पत्नी के साथ मनमुटाव हो सकता है. आज आपको किसी तीसरे की बातों में आकर अपने संबंधों को खराब नहीं करना है. बल्कि अपने जीवनसाथी से बात करें. पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि आज मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो आज आप उन्हें दोपहर 12:00 बजे के बाद और शाम 4:00 से पहले अपने दिल की बात बोल सकते हैं. वहीं यदि आपके अपने प्रेमी के साथ किसी भी बात को लेकर संबंधों में खींचतान, अनबन चल रही है तो सॉरी बोलकर अपने संबंधों को ठीक कर सकते हैं. प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है. बजरंगबली को आज मीठा भोग लगाकर प्रसाद वितरण करने से आपका सब मंगलमय होगा.
करियर राशिफल: मिथुन राशि के करियर राशिफल को लेकर हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि आज मंगलवार 24 दिसंबर का दिन आपके लिए ठीक रहेगा. आपके करियर को लेकर कुछ खास बदलाव का योग नहीं है. यदि आप कोई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार और करने की जरूरत है. ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ समय बाद यह करियर में वृद्धि होने के योग का समय नजदीक है. कल या कल के बाद आने वाला समय आपके लिए शुभ रहेगा. आज मंगलवार के दिन यदि आप किसी किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो सुबह स्नान आदि करके भगवान गणेश को मीठा भोग जरूर लगाएं. आपके इंटरव्यू से आपको आज एक नई और अच्छी सैलरी वाली जॉब मिल सकती हैं.
व्यावसायिक राशिफल: पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि आज 24 दिसंबर मंगलवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. व्यावसायिक दृष्टि से आज आपको कोई शुभ सूचना या शुभ संकेत मिल सकते हैं, जिससे आपका कारोबार बढ़ेगा. ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि 23 दिसंबर को आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. अनजान व्यक्ति के कारण आपको अपने व्यवसाय में कोई नई डील या लाभ मिल सकता है. यदि आपकी कोई दुकान या आप कोई बिजनेस करते हो तो आज आपको धन लाभ हो सकता हैं.
पारिवारिक संबंध राशिफल: ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि आज 24 दिसंबर मंगलवार का दिन आपके पारिवारिक संबंधों लिए ठीक रहने वाला हैं लेकिन आपके अपने जीवनसाथी के साथ आज संबंधों में पारिवारिक सदस्य के कारण मनमुटाव, झगड़ा होने के योग हैं. आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ संयम से रहने की जरूरत है. आपके अपने माता-पिता, बहन भाई के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. लेकिन किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आपके दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है. आज भगवान भोलेनाथ के वैदिक मंत्र का जाप करते रहें और प्रार्थना करें कि आपके संबंध मधुर बने रहे. इस उपाय से आज का दिन आपके लिए ठीक हो जाएगा.
शुभ रंग: हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा 24 दिसंबर मंगलवार को मिथुन राशि के शुभ रंग की जानकारी लोकल 18 को देते हुए बताते हैं कि बुध ग्रह मिथुन राशि के स्वामी ग्रह हैं. चंद्रवार यानि सोमवार 24 दिसंबर को मिथुन राशि के जातकों के लिए हल्का नीला रंग शुभ होगा. जब आप घर से बाहर निकले तो हल्के नीले रंग के रुमाल, शर्ट, जैकेट, पर्स को अपने साथ रखें. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि जब आप अपने कार्य या किसी काम से बाहर जाने की सोच रहे हैं तो हल्के नीले रंग का रुमाल, फूल अपने पास जरूर रखें इससे आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी.
Note: सभी राशियों के बारे में जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क करके पूरी जानकारी ले सकते हैं.
Tags: Hindi news, Horoscope Today, Local18
FIRST PUBLISHED : December 24, 2024, 06:26 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


