कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा मिला-जुला, सुबह बरतें सावधानी, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 31 march 2026: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं दिखाई दे रही है, इसलिए दिन की शुरुआत थोड़ी सावधानी के साथ करनी होगी. खासकर दोपहर 12 बजे से पहले का समय थोड़ा संवेदनशील रह सकता है.इस दौरान आपका मन भी थोड़ा बेचैन या उखड़ा-उखड़ा रह सकता है
ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज चेत्र माह शुक्ल पक्ष की त्रयोंदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि,उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र, वृद्धि योग रहने वाला है. साथ ही आज चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या मे गोचर करने वाले है.आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं दिखाई दे रही है, इसलिए दिन की शुरुआत थोड़ी सावधानी के साथ करनी होगी.
ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, खासकर दोपहर 12 बजे से पहले का समय थोड़ा संवेदनशील रह सकता है.इस दौरान आपका मन भी थोड़ा बेचैन या उखड़ा-उखड़ा रह सकता है, जिससे छोटे-छोटे मामलों में भी आप परेशान हो सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप अपने विचारों को शांत रखें और किसी भी बात को ज्यादा दिल पर न लें.
आज का दिन धैर्य और समझदारी से काम ले :
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है.कई बार हम अनजाने में ऐसी बातें बोल जाते हैं, जो सामने वाले को बुरी लग सकती हैं और बेवजह विवाद खड़ा हो सकता है. खासकर परिवार या कार्यस्थल पर किसी से बहस करने से बचें. अगर आप धैर्य और समझदारी से काम लेंगे, तो कई समस्याएं अपने आप टल जाएंगी.याद रखें, आज का दिन संयम और संतुलन से निकालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा.
निवेस करने से पहले सोच विचार जरुरी :
व्यापार या धन से जुड़े मामलों में भी आज जल्दबाजी से बचना जरूरी है. कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें.अगर आप बिना योजना के पैसा लगाएंगे, तो नुकसान होने की संभावना बनी रहेगी. बेहतर होगा कि आज बड़े फैसले लेने से बचें और पुराने कामों को ही सही तरीके से पूरा करने पर ध्यान दें.सावधानी बरतकर ही आप आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं.
दोपहर के बाद से बदलेगा समय :
हालांकि दिन का दूसरा हिस्सा आपके लिए राहत लेकर आ सकता है.दोपहर के बाद परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. अगर आपका कोई पैसा कहीं अटका हुआ है, तो उसके मिलने की संभावना भी इसी समय बन रही है. इस समय आप थोड़ा हल्का महसूस करेंगे और मन भी शांत होने लगेगा. ऐसे में जरूरी है कि आप धैर्य बनाए रखें और सुबह के समय किसी भी तरह की जल्दबाजी या गुस्से से बचें.
पैतृक सम्पति को लेकर हो सकता है विवाद :
परिवारिक जीवन में भी थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है.पैतृक संपत्ति या किसी पुराने मुद्दे को लेकर घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि बात को बढ़ाने के बजाय शांति से हल निकालें. रिश्तों को संभालकर रखना आज के दिन ज्यादा जरूरी है, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है.
उपाय के रूप में आज भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करना आपके लिए शुभ रहेगा. हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन को शांति मिलेगी और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी.साथ ही यदि संभव हो तो मां काली की पूजा भी करें, इससे आपको मानसिक बल मिलेगा और दिन की परेशानियों से निपटने की ताकत भी बढ़ेगी.


