कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, प्रेम में मिलेंगे अच्छे संकेत, परिवार में खुशखबरी

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, प्रेम में मिलेंगे अच्छे संकेत, परिवार में खुशखबरी

दैनिक राशिफल ग्रह नक्षत्र के अनुसार आकलन किया जाता है. आज कन्या राशि वालों का शुभ रहने वाला है.आज समय बिल्कुल अच्छा रहने वाला है. घर मे आज शांति का माहौल रहने वाला है.करियर मे आज तरक्की का योग है. नौकरी मे प्रमोशन और वेतन वृद्धि का योग बनेगा. कोई अटका हुआ कार्य पूर्ण होगा.

वही देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचित करते हुए कहा कि आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार चेत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि चित्रा नक्षत्र,व्याघात योग रहने वाला है वही चन्द्रमा कन्या राशि मे संचार करता है. इस हिसाब से कन्या राशि वालों का शुभ रहेगा.आज कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. व्यापार मे भी आज धन निवेश कर सकते है आगे चलकर आपको मुनाफा हो सकता है.

बड़े भाई से मिलेगी खुशखबरी:
बड़े भाई से मिलेगी खुशखबरी. आर्थिक दिक्कत दूर होने से बिजनेस में लंबे समय से रुके हुए आपके कार्य शुरु हो सकते हैं. निरंतर प्रयास के चलते वर्कस्पेस पर आपको सफलता मिलेगी. वर्कस्पेस में अपना प्रभुत्व बनाने में सफल होंगे. फैमली में बुजुर्गों की सलाह से शादीशुदा लाइफ में संबंध मजबूत होंगे. ध्यान व योग से मानसिक तनाव को दूर करें. सोशल लाइफ में पुरानी यादें ताजा होगी. एग्जाम स्टूडेंट्स को अचानक किसी अन्य शहर में ट्रेवल करना पड़ सकता है.

 भूमि, मकान या प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद का हल निकलेगा:
आज आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत रहेगा.भूमि, मकान या प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों का समाधान निकल सकता है. यदि जमीन या प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना है तो आज का दिन शुभ है, लाभ के योग बन रहे हैं.इसके अलावा किसी विशेष उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी.

 यदि किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल
पारिवारिक वातावरण आज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी आपके हर कार्य में सहयोग करेगा, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा.प्रेम संबंधों के मामलों में आज सफलता मिल सकती है.यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है सकारात्मक उत्तर मिलने की संभावना प्रबल है.

सीने में दर्द को ना करें अनदेखा :
स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष सतर्कता आवश्यक है. सीने में दर्द, थकान या बेचैनी महसूस हो तो उसे अनदेखा न करें और तुरंत चिकित्सकीय जांच कराएं.खान-पान संयमित रखें और तनाव से दूर रहें.

आज का दिशाशूल:
आज पूर्व दिशा में दिशाशूल है, अतः इस दिशा में यात्रा से बचें.यदि आवश्यक हो तो गुड़ या धनिया खाकर यात्रा करें.

उपाय स्वरूप आज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें, विष्णु सहस्त्र नाम का जाप करें.

Source link

You May Have Missed