कन्या राशि वालों के आज अटके काम होंगे पूरे, तय हो सकती है शादी, हनुमान जी को चढ़ाएं रोट
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 27 march 2026: रिश्तों और स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन शुभ है. यदि आप सिंगल हैं, तो आज आपके विवाह या रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं. स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा और ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना जताई गई है.
परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि, पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र और सुकर्मा योग बन रहा है. इसके साथ ही चंद्रमा आज मिथुन उपरांत कर्क राशि में संचरण कर रही हैं, जो कन्या राशि के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत में बताया कि आज का पूरा दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. आज प्रातः काल से ही शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
आज कन्या राशि वालों को बेवजह की मानसिक चिंता से मुक्ति मिलेगी. लंबे समय से जिन बातों को लेकर मन परेशान था वे आज स्वतः ही समाप्त होती नजर आएंगी. मन हल्का रहेगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आज का दिन अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए बेहद अनुकूल है. काफी समय से जो महत्वपूर्ण काम अटके हुए थे, वे आज पूरे होने की प्रबल संभावना है. यदि आप किसी नए कार्य या योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. धन और निवेश के लिहाज से भी आज का दिन लाभकारी रहेगा. जमीन या प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है. भविष्य में इससे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा और फायदेमंद सौदा मिल सकता है, जो आगे चलकर लाभ का कारण बनेगा.
मानसिक और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. घर-परिवार में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहेगा. जीवनसाथी हर कार्य में आपका सहयोग करेंगे, जिससे संबंध और भी मजबूत होंगे.
जीवनसाथी के साथ रिश्तो मे आएगी मिठास
रिश्तों और स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन शुभ है. यदि आप सिंगल हैं, तो आज आपके विवाह या रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं. स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा और ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना जताई गई है. कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सुख, शांति, सफलता और सकारात्मकता से भरपूर रहने वाला है. आज लाल वस्त्र पहनकर हनुमान जी की पूजा आराधना करें. रोट का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


