कन्या राशि वालों का आज मिलेगा शुभ समाचार, व्यापार में होगा मुनाफा, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है, चंद्रमा की कृपा से धन लाभ और हर काम में सफलता के योग बन रहे हैं. नौकरी, व्यापार और रिश्तों में खुशखबरी मिल सकती है, निवेश करने का भी आज अच्छा मौका है. कन्या राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे सोच विचार करके ही करें. इससे हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी.
दैनिक राशिफल ग्रह नक्षत्र के अनुसार आकलन किया जाता है.आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार वैसाख माह का कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि धनिष्ठा नक्षत्र शुभ योग रहने वाला है.आपके साथ है. वही चन्द्रमा मकर उपरांत कुम्भ राशि मे संचार करेगा. आज चन्द्रमा की शुभ दृस्टि कन्या राशि पर पड़ने वाली है. आज प्रातः काल से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.आज व्यापार मे भी आपका मुनाफा हो होने वाला है बेहिचक धन निवेश कर सकते है.जो अत्यंत शुभ रहने वाला है.आप अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे.
व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी. नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं. उच्च अधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे. पिता से लाभ होगा. संपत्ति तथा वाहन संबंधी काम अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे. सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी. परिवारिक सुख प्राप्त होगा.आकस्मिक धन प्राप्ति का लाभ होगा. आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा. आय में वृद्धि होगी. व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे. पुत्र और पत्नी से लाभ होगा. प्रवास पर्यटन के साथ ही शादी योग्य व्यक्तियों का रिश्ता पक्का होने के योग हैं. उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा.
हर कार्य मे मिलेगी सफलता :
कन्या राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे सोच विचार करके ही करें. इससे हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी. इसके साथ ही जो भी अटका हुआ कार्य है,ऑफिस में जो भी पेंडिंग कार्य है वह सब पूर्ण होगा. अगर आप प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं तो छात्रों को सफलता मिल सकती है.इससे मन भी काफी प्रशन्न रहेगा.
व्यापार मे आज मिलेगा भरपूर मुनाफा:
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार में तेजी वाला दिन रहेगा. व्यापारिक साख के आधार पर कुछ लाभ मिल सकता है और नई डील भी हो सकती है.तरल पदार्थों या जलीय उत्पादों पर आधारित उत्पादों की बिक्री से कमाई अच्छी होगी. होटल और रेस्तरां के कारोबार में तेजी का रुख रह सकता है.दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोग आज अच्छी कमाई कर सकते हैं.
आज का शुभ अंक-5
शुभ रंग- हरा
आज दिशाशूल पश्चिम है यानी आज का दिन कन्या राशि वाले पश्चिम यात्रा करने से बचे.दक्षिण दिशा में यात्रा करना बहुत आवश्यक हो, तो यात्रा शुरू करने से पहले थोड़ा दही खाकर निकल सकते हैं,
उपाय – आज कन्या राशि वाले सफेद रंग का वस्त्र पहनकर भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करे.


