कन्या राशि वालों का आज मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार में धन लाभ, दांपत्य जीवन रहेगा सुख
ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है.आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि,ज्येष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग का प्रभाव रहेगा, वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करने वाला है. इस खगोलीय स्थिति के कारण कन्या राशि पर चंद्रमा की शुभ दृष्टि पड़ेगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव पूरे दिन देखने को मिलेगा. आज का दिन मन प्रसन्न रहेगा. भूमि, भवन या वाहन खरीदारी और बिक्री के लिए शुभ दिन रहने वाला है. आज कोई शुभ समाचार की भी प्राप्ति हो सकती है. विस्तृत राशिफल जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?
क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य :
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल के अनुसार, आज कन्या राशि के जातकों के लिए भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. लंबे समय से जो कार्य अधूरे पड़े थे, वे आज पूरे हो सकते हैं. जिन योजनाओं पर आप काफी समय से विचार कर रहे थे, उन्हें पूरा करने का यह उत्तम अवसर है. कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं और अधिकारी वर्ग भी आपके काम से संतुष्ट नजर आएगा.
आज कुछ यात्राएं भी हो सकती है :
आज कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, लेकिन ये यात्राएं आपके लिए लाभप्रद साबित होंगी. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है. पहले किया गया निवेश अब लाभ देने की स्थिति में आ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जो लोग आर्थिक मंदी या तंगी से गुजर रहे थे, उन्हें राहत मिलने के योग हैं.
घर मे शांति और सौहार्द का माहौल रहेगा :
इसके अलावा आज कोई शुभ समाचार मिलने की भी प्रबल संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहेगा.समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी.सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और मजबूत हो सकती है.
दाम्पत्य जीवन रहेगा अनुकूल :
दांपत्य जीवन के लिए भी दिन अनुकूल है. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और वह आपके कार्यों में पूरा सहयोग करेंगी. आपसी समझ और प्रेम में वृद्धि होगी.वहीं जो जातक रोजगार की तलाश में हैं, उनके लिए भी शुभ संकेत हैं.आज नौकरी से जुड़ा कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है.
बेवजह वाद विवाद से बचे :
हालांकि ज्योतिषाचार्य ने यह भी सलाह दी है कि बेवजह के वाद-विवाद से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें. साथ ही स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता जरूरी है. छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें और दिनचर्या संतुलित रखें.कुल मिलाकर, आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सफलता, लाभ और सुखद अनुभव लेकर आने वाला है.
उपाय – आज स्वेत वस्त्र पहनकर भगवान शिव के शिवलिंग के ऊपर गंगाजल से अभिषेक करें, बेलपत्र और आंक का पुष्प और फल जरुर अर्पण करें. भगवान शिव के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें.


